Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

स्कूलों के बाहर जाम पर पुलिस आयुक्त सख्त, सभी स्कूलों को जारी किए निर्देश

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया ने शहर के सभी विद्यालयों को पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था को लेकर निर्देश जारी किए हैं।

 पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था

विद्यालय बच्चों को छोड़ने एवं लेने हेतु निर्धारित स्थान चिन्हित करें तथा बसों, वैन, टेम्पो एवं ऑटो रिक्शा की व्यवस्थित पार्किंग सुनिश्चित करें।

दोहरी पार्किंग, सड़क पर अवरोध एवं विद्यालय के बाहर अनावश्यक रूप से वाहन खड़े करने पर रोक लगाएं।

विद्यालय के गेट के बाहर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने हेतु पर्याप्त कर्मचारियों की ड्यूटी लगाएं। यथासम्भव अलग-अलग कक्षाओं की छुट्टी में 20-30 मिनट का अंतर रखें।

सुचारु यातायात व्यवस्था हेतु स्थानीय यातायात पुलिस से समन्वय स्थापित किया जाए।

विद्यालयों के विशेष कार्यक्रम वार्षिकोत्सव, खेलकूद प्रतियोगिता, सांस्कृति कार्यक्रम, अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) अथवा अन्य ऐसे कार्यक्रम, जिनमें बड़ी संख्या में अभिभावकों के आने की संभावना हो, की सूचना स्थानीय पुलिस/यातायात पुलिस को पर्याप्त समय पूर्व दें।

सड़क सुरक्षा एवं उत्तरदायित्  विद्यार्थियों, अभिभावकों, वाहन चालकों एवं विद्यालय कर्मचारियों को यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। अपने विद्यालय में पुलिस एवं यातायात पुलिस से समन्वय हेतु एक नोडल अधिकारी नामित करें।

पुलिस आयुक्त ने कहा - प्रत्येक बच्चे की सुरक्षा सर्वोपरि है। बच्चों की सुरक्षा एवं प्रयागराज में सुचारु यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने में अपना पूर्ण सहयोग हमें अवश्य प्रदान करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad