Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

डिजिटल पेमेंट की धोखाधड़ी रोकने के लिए आरबीआई का नया ड्राफ्ट

sv news


पैसा ट्रांसफर को 1 घंटे के भीतर देनी होगी मंजूरी

नई दिल्ली। आरबीआई ने डिजिटल भुगतान के दौरान धोखाधड़ी को रोकने के लिए कुछ नए नियमों का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत बैंक खाताधारकों को इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर को प्रमाणित करने के लिए एक भरोसेमंद व्यक्ति को चुनने की सुविधा दी जाएगी। इस भरोसेमंद व्यक्ति को एक तय सीमा से अधिक के इलेक्ट्रानिक फंड ट्रांसफर को 1 घंटे के भीतर मंजूरी देनी होगी। अगर यह व्यक्ति ऐसा नहीं करता है तो भुगतान रद कर दिया जाएगा।

1 घंटे के कूलिंग पीरियड का प्रस्ताव

इस ड्राफ्ट दिशानिर्देशों में अप्रैल के चर्चा पत्र में दिए गए उस पुराने प्रस्ताव को हटा दिया गया है, जिसमें सभी बड़ी रकम वाले डिजिटल ट्रांजेक्शन पर अनिवार्य रूप से एक घंटे का श्कूलिंग पीरियडश् रखने की बात कही गई थी। अप्रैल में आए ड्राफ्ट दस्तावेज में विश्वसनीय व्यक्ति की यह सुविधा 70 वर्ष और उससे अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों के लिए दी गई थी पर अब सभी बैंक ग्राहकों के लिए स्वैच्छिक आधार पर उपलब्ध कराने का प्रस्ताव है।

यह प्रस्तावित व्यवस्था न्च्प् ट्रांसफर, मर्चेंट पेमेंट या रिकरिंग मैंडेट (नियमित भुगतान) पर लागू नहीं होगी। बैंकों को ग्राहकों के लिए एक इमरजेंसी स्टाप स्विच की सुविधा भी देनी होगी, जिससे ग्राहक अपनी ओर से किए जाने वाले सभी भुगतान को तुरंत ब्लाक कर सकें। ग्राहक प्रति भुगतान या प्रति लाभार्थी के लिए अपनी सीमा तय कर सकते हैं। साथ ही वह यह भी तय कर सकते हैं कि किस स मय इलेक्ट्रानिक भुगतान की सुविधा बंद रहे। भरोसेमंद व्यक्ति की व्यवस्था, स्टाप स्विच और चैनल कंट्रोल से जुड़े प्रस्ताव आम जनता से मिलने वाले फीडबैक के आधार पर एक जुलाई, 2027 से लागू होंगे।

ट्रांजेक्शन अलर्ट नहीं भेजने पर मानी जाएगी बैंक की लापरवाही

यदि बैंक की लापरवाही के चलते ग्राहकों को नुकसान होता है तो इसके लिए बैंक जिम्मेदार होंगे। बैंक की लापरवाही के मामलों में कई स्तरों पर आथेंटिकेशन नहीं देना, ट्रांजेक्शन अलर्ट नहीं भेजना, या बैंक के आंतरिक सुरक्षा तंत्र में सेंध लगना या कर्मचारियों की मिलीभगत होना। त्ठप् ने कहा है कि बैंक की लापरवाही की प्रस्तावित परिभाषा 1 जनवरी 2027 से लागू होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad