Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ट्रंप ने जेनसेन को बताया सच्चा देशभक्त

sv news

एनवीडिया में वापसी पर बोले हुआंग - काम पर वापस लौटने का बेसब्री से इंतजार

नई दिल्ली। अमेरिकी कंपनी एनवीडिया ने जेनसेन हुआंग को तत्काल प्रभाव से फिर से कंपनी का प्रेसिडेंट और मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त कर दिया है। उन्हें कंपनी के निदेशक मंडल में भी दोबारा शामिल किया गया है। कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने जेनसेन हुआंग को दोबारा जिम्मेदारी सौंपने के फैसले पर सर्वसम्मति से सहमति जताई। बोर्ड ने उनके साथ कई दौर की बातचीत और बैठकें कीं। इसके बाद बोर्ड को भरोसा हुआ कि हुआंग ने सभी सवालों के जवाब ईमानदारी से दिए हैं और वह कंपनी का नेतृत्व करने में सक्षम हैं।

इस फैसले से पहले बोर्ड ने अमेरिकी सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों से भी राय ली थी। सरकार से मिले इनपुट के आधार पर बोर्ड को भरोसा है कि हुआंग की दोबारा नियुक्ति से देश की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा नहीं है।

जेन्सेन हुआंग पर पूरा भरोसा

कंपनी के बोर्ड चेयरमैन हार्वे सी. जोन्स ने कहा कि बोर्ड का मानना है कि जेनसेन हुआंग ही एनवीडिया का नेतृत्व करने के लिए सबसे सही व्यक्ति हैं। उनकी वापसी कंपनी के शेयरधारकों, कर्मचारियों, साझेदारों और ग्राहकों के हित में है। उन्होंने कहा कि बोर्ड को हुआंग की नेतृत्व क्षमता पर पूरा भरोसा है और उनके साथ दोबारा काम करने को लेकर उत्साहित है।

बोर्ड ने अंतरिम सीईओ के तौर पर जिम्मेदारी संभालने वाली कोलेट क्रेस का भी आभार जताया। वह अपनी अंतरिम जिम्मेदारी के साथ कंपनी की मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में भी काम कर रही थीं।

जेनसेन हुआंग को पद से क्यों हटाया गया था?

एनवीडिया के ब्म्व् जेन्सेन हुआंग विवादों में घिर गए थे। मीडिया रिपोर्टों में उनके एक चीनी कारोबारी महिला से कथित करीबी रिश्तों का जिक्र किया गया था। महिला पर चीन की खुफिया एजेंसी से संबंध होने का संदेह जताया गया था। इससे अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा और एनवीडिया की गोपनीय तकनीक की सुरक्षा को लेकर सवाल उठे। इसके बाद कंपनी के बोर्ड ने जांच और बातचीत की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, जासूसी या गोपनीय जानकारी साझा करने में हुआंग की भूमिका साबित नहीं हुई। बाद में बोर्ड ने उन्हें फिर से सीईओ नियुक्त कर दिया।

डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान आया सामने

इस पूरे मामले को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का भी बयान सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि संघीय सरकार के पास यह मानने का कोई कारण नहीं है कि हुआंग की एनवीडिया में वापसी से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा को कोई खतरा होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad