Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

रोहित शर्मा आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान

sv news

नई दिल्ली। भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा को आईपीएल (IPL) 2027 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने कप्तानी सौंपी है। फ्रैंचाइजी ने शुक्रवार को उनको दोबारा कप्तानी सौंपने की जानकारी दी। रोहित ने आखिरी बार साल 2023 में मुंबई की कप्तानी की थी। इसके बाद अब चार साल बाद वो एक बार फिर टीम की कमान संभालते हुए दिखेंगे।

आईपीएल के 20वें संस्करण का आयोजन 10 मार्च से 15 मई 2027 के बीच होगा। इस दौरान रोहित की उम्र 39 साल और 314 दिन हो जाएगी। ऐसे में हिटमैन का नाम आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तानों में शुमार हो जाएगा।

आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान

1-महेंद्र सिंह धोनी- 43 साल, 322 दिन

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में बतौर कप्तान आखिरी बार 25 मई 2025 को दिखे थे। उस समय वो चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभाल रहे थे। बतौर कप्तान उन्होंने गुजरात जायंट्स के खिलाफ टीम को 83 रनों से मैच जिताया था। इसी के साथ उनका नाम सबसे उम्रदराज कप्तानों में नंबर-1 पर आ गया।

2- शेन वॉर्न- 41 साल, 249 दिन

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉर्न ने आखिरी बार साल 2011 में राजस्थान रॉयल्स के लिए कप्तानी की थी। उस समय उनकी उम्र 41 साल और 249 दिन थी। वो इस लिस्ट में दूसरे नंबर हैं।

3- एडम गिलक्रिस्ट- 41 साल, 185 दिन

एक और ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का नाम इस लिस्ट में शुमार है। विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने साल 2013 में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) की कमान संभाली थी।

4- फाफ डु प्लेसिस- 40 साल, 312 दिन

साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने आखिरी बार साल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की मुंबई इंडियंस के खिलाफ जिम्मेदारी सौंपी थी। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम मैच 59 रन से हार गई थी। मगर उनका नाम इस खास लिस्ट में शामिल हो गया था।

5- राहुल द्रविड़- 40 साल, 133 दिन

भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी राहुल द्रविड़ का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। राहुल ने आईपीएल में आखिरी बार साल 2013 में कप्तानी की थी। उस समय वो राजस्थान के कप्तान थे। इस दौरान उनका नाम इस खास लिस्ट में जुड़ गया।

6- सौरव गांगुली-39 साल, 316 दिन

पूर्व भारतीय दिग्गज खिलाड़ी सौरव गांगुली ने आईपीएल 2012 में आखिरी बार टीम की कप्तानी की थी। उस समय वो पुणे वॉरियर्स की कमान संभाल रहे थे। इसी दौरान उनका नाम भी सबसे उम्रदराज कप्तानों में जुड़ गया।

7- रोहित शर्मा- 39 साल, 314 दिन

मुंबई इंडियंस को पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीता चुके रोहित शर्मा अब इतिहास के सातवें सबसे उम्रदराज कप्तान बन गए हैं। उन्होंने अनिल कुंबले को पीछे छोड़ा है। कुंबले ने 39 साल और 189 दिन की उम्र में रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरू की कप्तानी की थी। हालांकि, अब रोहित उनसे आगे निकल गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad