Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कांग्रेस के साथ सीटों का बंटवारे को लेकर सपा ने गठित की समिति

sv news

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच फाइनल हो चुके गठबंधन के बाद अब दोनों दलों में सीट बंटवारे की प्रक्रिया तेज होने जा रही है।

सीट बंटवारे की प्रक्रिया पर चर्चा के लिए 18 नवंबर की बैठक स्थगित होने के बाद अब 22 नवंबर से बातचीत शुरू होना प्रस्तावित है। इसके लिए कांग्रेस पहले ही छह सदस्यीय समिति पहले ही बना चुकी है। सपा ने भी पहले इसके लिए पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य प्रो. रामगोपाल यादव और सांसद राजीव राय को जिम्मेदारी दी थी। अब दोनों नेताओं सहित पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। जिसमें दो डाटा विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर पिछले कुछ समय से चर्चाएं तेज हैं। पिछले दिनों खुद सपा प्रमुख ने कांग्रेस की ओर से 181 सीटें मांगे जाने की बात कही थी। फिर कथित तौर पर कांग्रेस की एक सूची भी इंटरनेट मीडिया प्रसारित हुई थी। इसके बाद इसी तरह सपा की ओर से कांग्रेस को आफर की गई 54 सीटों की एक सूची प्रसारित हुई थी, हालांकि इसकी भी पुष्टि सपा की ओर से नहीं की गई थी।

सूत्रों का कहना है कि हालांकि सपा 50 से 60 सीटें ही कांग्रेस को देना चाहती है। सपा प्रमुख पहले ही साफ कर चुके हैं कि सीटों पर निर्णय जिताऊ प्रत्याशी और समीकरण के आधार पर किया जाएगा। इससे पहले 18 नवंबर को प्रस्तावित बैठक में सपा प्रमुख को खुद मौजूद रहना था और कांग्रेस की तरफ से अन्य नेताओं सहित नेता विपक्ष लोकसभा राहुल गांधी को रहना था।

उस बैठक के स्थगित होने के बाद अब तक सीट बंटवारे बैठक को लेकर कोई अधिकृत तारीख सामने नहीं आई हैं। परंतु 22 से 24 नवंबर के बीच बातचीत होने की चर्चा है। कांग्रेस ने इस बातचीत के लिए जो समिति बनाई है, उसमें प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, इमरान मसूद और विधायक वीरेंद्र का नाम शामिल है। कांग्रेस की तरफ से संकेत दिए गए हैं कि यदि सपा प्रमुख बैठक में नहीं रहेंगे तो प्रियंका गांधी की भी शामिल नहीं होगी।

सूत्रों के मुताबिक अब सपा ने प्रो. रामगोपाल की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय समिति बना दी है। हालांकि पार्टी की ओर से इसकी अभी अधिकृत पुष्टि नहीं की गई है और समिति में शामिल सदस्यों के नाम भी सामने नहीं आए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad