Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अब भूखंडों पर अवैध कब्जा नहीं कर सकेंगे दबंग

sv news


प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) की ओर से बेचे जाने वाले भूखंडों पर अब दबंग आसानी से कब्जा नहीं कर सकेंगे। भूखंड खरीदने के बाद कब्जा पाने के लिए आवंटियों को होने वाली परेशानी दूर करने के लिए प्राधिकरण ने नई व्यवस्था तैयार की है।

इस पहल से प्लॉट की पहचान स्पष्ट होगी 

इसके तहत अब भूखंडों की बिक्री से पहले उनकी चहारदीवारी (बाउंड्रीवॉल) बनवाई जाएगी। इसके बाद ही आवंटी को कब्जा सौंपा जाएगा। बाउंड्रीवॉल निर्माण का खर्च संबंधित आवंटी को ही वहन करना होगा। इस पहल से भूखंडों की पहचान स्पष्ट होने के साथ ही अवैध कब्जे की आशंका भी कम होगी।

पीडीए इन इलाकों में भूखंड बेचने की कर रहा तैयारी

पीडीए की ओर से फाफामऊ, कसारी-मसारी, कालिंदीपुरम और शांतिपुरम सहित विभिन्न क्षेत्रों में भूखंडों की बिक्री की तैयारी की जा रही है। इन स्थानों पर भूखंडों को विकसित करने के साथ ही उनकी फीलिंग और बाउंड्रीवॉल कराने का काम भी शुरू किया गया है। फाफामऊ क्षेत्र में कुछ भूखंडों की बाउंड्रीवाल तैयार भी करा दी गई है। इस व्यवस्था से आवंटियों को जमीन खरीदने के बाद तत्काल सुरक्षित कब्जा मिल सके।

600 से अधिक आवंटी कब्जा पाने को परेशान 

अक्सर लोग प्राधिकरण से भूखंड खरीद तो लेते हैं, लेकिन मौके पर कब्जा लेने पहुंचने पर दूसरे लोग जमीन पर अपना दावा जताने लगते हैं। कई बार दबंगों की ओर से भूखंड पर कब्जा कर लिया जाता है। इससे आवंटियों को प्राधिकरण कार्यालय के चक्कर लगाने पड़ते हैं और विवाद की स्थिति भी बनती है। वर्तमान में 600 से अधिक आवंटी कब्जा पानी के लिए आज भी परेशान हैं।

आवंटियों को भूखंडों का सुरक्षित कब्जा मिलेगा 

पीडीए के संपत्ति अधिकारी सूरज पटेल ने बताया कि आवंटियों को कब्जा दिलाने में आने वाली परेशानियों को देखते हुए यह व्यवस्था बनाई गई है। अब भूखंडों की बिक्री से पहले उनकी बाउंड्रीवाल कराई जाएगी, ताकि आवंटियों को जमीन की स्पष्ट सीमा के साथ सुरक्षित कब्जा मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad