प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा शुक्रवार को संगम सभागार में तहसीलवार राजस्व कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी अपर जिलाधिकारियों, उप जिलाधिकारियों तथा तहसीलदारों को 5 वर्ष से अधिक पुराने वादो को दिसम्बर माह तक निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने स्वामित्व, अंश निर्धारण, पैमाइस एवं अवैध कब्जे से सम्बंधित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को ऐसे प्रकरणों को प्राथमिकता पर निस्तारित किये जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने निर्विवादित वरासत से सम्बंधित प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने एवं दाखिल खारिज के बाद खतौनी में अमलदरामद की कार्यवाही प्राथमिकता पर करते हुए ऐसे सभी प्रकरणों को शत-प्रतिशत निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। जिलाधिकारी ने आय, निवास, जाति से सम्बंधित प्रकरणों को निर्धारित समयसीमा में निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में तेजी लाये जाने का निर्देश दिए है। इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी, सभी अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
