Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

जिलाधिकारी ने आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों की समीक्षा की

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने शुक्रवार को संगम सभागार में आईजीआरएस से सम्बंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। बैठक में जिलाधिकारी ने 50 प्रतिशत से कम फीडबैक वाले जनपदस्तरीय अधिकारियों-अधिशासी अभियंता जल निगम, जिला प्रोबेशन अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, खान निरीक्षक, जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी, महाप्रबंधक दुग्ध विकास, जिला समन्वयक कौशल तथा अन्य ऐसे अधिकारी जिनका संतुष्ट फीडबैक 50 प्रतिशत से कम है, उनसे स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। उन्होंने 30 नवम्बर तक प्रत्येक दशा में संतुष्ट फीडबैक में प्रगति लाये जाने का निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिया है।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने तथा प्राप्त शिकायतों का निस्तारण निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के संतुष्टिकरण का फीडबैक बढ़ाने तथा शत-प्रतिशत शिकायकर्ताओं से वार्ता किए जाने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि शिकायतों के निस्तारण के उपरान्त उसका परीक्षण भी सुनिश्चित किया जाए, जिससे शिकायतकर्ता की संतुष्टि का वास्तविक आकलन हो सके। उन्होंने कहा कि आईजीआरएस शासन की प्राथमिकताओं में शामिल है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलम्ब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों से कहा कि जिन विभागों में शिकायतें लंबित हैं, उनका प्राथमिकता पर निस्तारण कराते हुए पोर्टल पर समय से रिपोर्ट अपलोड की जाए तथा साथ ही बार-बार प्राप्त होने वाली शिकायतों के कारणों का चिन्हांकन कर उनका स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, तहसीलदार के अलावा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad