प्रयागराज बड़े शहर के रूप में उभर रहाप्रयागराज (राजेश सिंह)। मशहूर अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनोट ने बुधवार को प्रयागराज में राहुल गांधी और विपक्ष के लोकतंत्र बचाओ अभियान पर निशाना साधा। उन्होंने कहा- इस तरह के राजनीतिक पैंतरे काम आने वाले नहीं हैं। जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ है। विपक्ष के नेता सिर्फ मॉक पार्लियामेंट में ही अपने सपने पूरे कर सकते हैं, वास्तविक संसद में उनके सपने पूरे होने वाले नहीं हैं।
कंगना रनोट प्रयागराज में एक स्टोर की ओपनिंग करने पहुंची थीं। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने शहर के विकास और यहां बड़े ब्रांड्स के पहुंचने पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि प्रयागराज पवित्र और पावन धरती है। यहां स्टोर की ओपनिंग का भव्य समारोह आयोजित किया गया। यह अच्छी लॉन्चिंग रही।
प्रयागराज एक बड़े शहर के रूप में उभर रहा
उन्होंने कहा कि प्रयागराज जैसे शहर में अब ऐसे बड़े-बड़े और हाई-प्रोफाइल ब्रांड्स आ रहे हैं, जिनकी पहचान पूरे विश्व में है। यह इस बात का संकेत है कि प्रयागराज एक बड़े शहर के रूप में उभर रहा है।
पर्यटन की दृष्टि से भी प्रयागराज का महत्व लगातार बढ़ रहा है। देशी और विदेशी पर्यटकों के आने से शहर में बड़े ब्रांड्स और कारोबार के लिए नए अवसर बन रहे हैं। भाजपा सांसद कंगना रनोट ने कहा कि ये सब पैंतरे चलने वाले नहीं हैं। जनता मोदी और योगी के साथ खड़ी है।
लोकतंत्र बचाओ यात्रा पर राहुल गांधी को घेरा
पत्रकारों ने जब उनसे प्रयागराज में निकाली गई भाजपा की लोकतंत्र बचाओ यात्रा और राहुल गांधी की ओर से लोकतंत्र बचाने की बात को लेकर सवाल किया तो कंगना ने विपक्ष पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि ये सब पैंतरे चलने वाले नहीं हैं। जनता मोदी और योगी के साथ खड़ी है। विपक्ष के नेता मॉक पार्लियामेंट में ही अपने सपने पूरे कर सकते हैं, वास्तविक संसद में उनके सपने पूरे नहीं होने वाले हैं।

