Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मुख्य मार्ग के गड्ढों में ट्रकें फंसने से आवागमन रहा बाधित

sv news

 माण्डा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। राजापुर भरारी द्वितीय मुख्य मार्ग पर बरसात व बड़े वाहनों के आवागमन से बने बड़े गड्ढे में धान लदे ट्रकों के फंसने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा, जिससे राहगीरों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। बुधवार सुबह ही राजापुर भरारी द्वितीय मार्ग पर धान लदी दो ट्रकें सड़क पर बने बड़े गड्ढे में फंस जाने से घंटों आवागमन बाधित रहा। लगभग तीन घंटे बाद जेसीबी आने के बाद आवागमन बहाल हो पाया। इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन होने से अक्सर इसी तरह जाम लगा रहता है। इन दिनों लग्न बारात का मौसम होने के कारण सड़क पर ट्रक या बड़े वाहनों के फंस जाने से बारातें और वर वधू के वाहन भी अक्सर जाम में फंसे रहते हैं। तमाम लोगों ने बरसात से गड्ढा युक्त इस मार्ग के मरम्मत की विभागीय अधिकारियों से विभिन्न माध्यमों से मांग की। सड़क की बदहाली पर ख़बरें भी प्रकाशित की गई , लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad