Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

भैंस चराने जंगल गयी 70 वर्षीय वृद्धा का 24 घंटे बाद चेकडैम में मिला शव

sv news

 माण्डा, प्रयागराज (शशिभूषण द्विवेदी)। घर से भैंस चराने के लिए जंगल गयी वृद्ध महिला का शव घर से  कुछ दूरी पर स्थित चेकडैम में शव मिला। सूचना पर मांडा पुलिस मौके पर गयी, लेकिन परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया, जिससे परिजनों को लाश सौंपकर पुलिस वापस लौट आयी।

sv news

थाना क्षेत्र के गिरधरपुर लठिहा मोहल्ले के पाल बस्ती की गुजराती देवी 70 वर्ष पत्नी स्वर्गीय मुन्नीलाल पाल मंगलवार सुबह। घर से अपनी भैंस चराने के लिए रोज की तरह जंगल की ओर गयीं। शाम और देर रात तक घर न लौटने पर परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे। बुधवार सुबह घर से 500 मीटर दूर कर्णावती नदी के चेकडैम में गुजराती देवी का शव देख ग्रामीणों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर वृद्ध महिला के बेटे शिवसागर पाल सहित तमाम लोग घटना स्थल पर पहुंचे। जानकारी होने पर मांडा पुलिस भी महिला दरोगा और आरक्षियों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। परिजनों ने पुलिस को लिखित जानकारी दी कि मंगलवार देर रात चेकडैम के किनारे महिला का चप्पल देख कर चेकडैम में रात से ही खोजना शुरू किया गया। बुधवार सुबह महिला का शव मिला। परिजनों ने पोस्टमार्टम या किसी तरह की विधिक कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया । जिससे पुलिस मौके पर ही परिजनों को शव सौंपकर वापस लौट गयी। दोपहर बाद स्थानीय महेवा कला गंगा घाट पर परिजनों ने महिला का अंतिम संस्कार भी कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad