लखनऊ (राजेश सिंह)। चुनाव में प्रत्याशी दोनों हाथों से पैसा खर्च करते हैं, अक्सर ऐसा देखने और सुनने में आता है, लेकिन जब बारी आयोग को चुनावी खर्च का हिसाब देने की आती है तो तमाम करोड़पति प्रत्याशी 'गरीब' नजर आते हैं। विधानसभा चुनाव में खर्च करने में भाजपा प्रत्याशी सबसे आगे रहे, जिनमें सरोजनीनगर से पार्टी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने सर्वाधिक व्यय किया। राजेश्वर सिंह ने 19 लाख रुपये से अधिक खर्च दिखाया है, जो नौ विधानसभा क्षेत्रों में किसी प्रत्याशी द्वारा खर्च की गई अधिकतम राशि है। आयोग ने विधानसभा चुनाव में खर्च की सीमा 40 लाख तय कर रखी है। लखनऊ के 109 प्रत्याशियों में से किसी ने भी तय राशि से आधा भी नहीं खर्च किया। नामांकन के साथ ही प्रत्येक उम्मीदवार को प्रचार के लिए खाता खोलना था और जो भी पैसा चुनाव में खर्चा किया गया, उसका पूरा लेखा-जोखा देना था। आयोग ने वाहन से लेकर कुर्सी, टेंट और खाने की चीजों तक की दरें निर्धारित कर रखी हैं, ताकि उम्मीदवार उसी दर के मुताबिक अपने खर्च का हिसाब दें।
आयोग के पास प्रत्याशियों ने जो चुनावी खर्च का विवरण दिया है, उसके अनुसार सभी विधानसभा क्षेत्रों में खर्च करने में सत्ताधारी दल के उम्मीदवार ही आगे हैं। राजेश्वर सिंह ने सर्वाधिक खर्च किया तो मलिहाबाद से जय देवी 18 लाख खर्च करके दूसरे नंबर पर हैं। बख्शी का तालाब से भाजपा प्रत्याशी योगेश शुक्ला भी 16 लाख से अधिक खर्च दिखा रहे हैं। मुख्य कोषाधिकारी मनोज त्रिपाठी के मुताबिक प्रत्याशियों ने जो खर्च दिया है, उसकी स्क्रूटनी की जाएगी। अगर किसी तरह की गड़बड़ी मिलेगी तो आयोग नोटिस देगा।
सरोजनीनगर
राजेश्वर सिंह भाजपा- 19,74,494
अभिषेक मिश्र सपा - 9,06,478
जलीस खान बीएसपी- 11,33,253
रुद्रदमन कांग्रेस - 9,36,224
मलिहाबाद
जय देवी भाजपा - 18,85,267
सोनू कनौजिया सपा - 14,94,700
जगदीश बसपा - 3,67,149
इंदल रावत कांग्रेस-5,14,000
बीकेटी
योगेश शुक्ला भाजपा-16,56,417
गोमती यादव सपा - 8,91,655
सलाउद्दीन बसपा-1,15,734
ललन कुमार कांग्रेस-11,87,835
पश्चिम
अंजनी श्रीवास्तव भाजपा-10,84,698
अरमान खान सपा-10,41,964
कायम रजा बसपा - 3,82,159
शहाना सिददीकी कांग्रेस-5,73,608
उत्तर
नीरज बोरा भाजपा - 8,12,006
पूजा शुक्ला सपा - 2,80,930
सरवर मलिक बसपा-8,33,053
अजय श्रीवास्तव कांग्रेस-3,33,640
पूर्व
आशुतोष टंडन भाजपा-9,11,075
अनुराग सिंह सपा - 4,42,074
आशीष सिंह बसपा-3,60,775
मनोज तिवारी कांग्रेस-4,83,363
मध्य
रजनीश भाजपा - 8,75,251
रविदास सपा - 4,43,621
आशीष चंद्रा - नहीं दिया सदफ
जाफर कांग्रेस - 5,11,179
कैंट
ब्रजेश पाठक भाजपा - 11,30,358
सुरेंद्र गांधी सपा - 6,13,133
अनिल पांडेय बसपा-9,05,068
दिलप्रीत सिंह कांग्रेस - 6,66,108
मोहनलालगंज
अमरेश भाजपा - 14,73,033
सुशीला सरोज सपा-16,90,268
देवेंद्र कुमार बसपा - 6,20,647
ममता चौधरी कांग्रेस- 6,11,469