Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 22 फरवरी 2022 : कुछ राशियों लिए शुभ समाचार लेकर आएगा आज का दिन, भगवान बजरंग बलि करेंगे इच्छापूर्ति

 

sv news

surajvarta.in
धर्म-आस्था डेस्क
आज मंगलवार 22 फरवरी 2022 है।हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं।

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
भाग्य पक्ष मजबूत होने से किसी बड़े हानि की संभावना नहीं है। परिवार आपके विचारों से सहमत होगा। नौकरी के क्षेत्र में आपको थोड़ा संभल कर रहना होगा। सहकर्मियों के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। लोगों की आलोचना का सामना आपको करना पड़ सकता है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
कार्यक्षेत्र में भी आज आपको काफी उलझनों के बाद आपको समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है, जो लोग किसी नई नौकरी को करने की सोच रहे हैं, तो वह आज कर सकते हैं, क्योंकि उनके लिए आज दिन बेहतर रहने वाला है। आज आपका अपने किसी पर किए विश्वास के टूटने से धोखा मिल सकता है। दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। गैस व कब्ज के कारण सुस्ती रहेगी और शारीरिक ऊर्जा में कमी महसूस होगी।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज का दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी मित्र के अहम की वजह से कोई नाराजगी भी उत्पन्न हो सकती है। हालांकि आप बातचीत द्वारा परिस्थितियों को संभाल लेंगे। मित्रों की बातों को गंभीरता से समझें, उनकी बातों को अनदेखा करना ठीक नहीं है। पुरानी बीमारी को ठीक करने के लिए खान-पान पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आपकी किसी प्रिय वस्तु के खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। आज समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी। संतान पक्ष की ओर से नई नौकरी लगने जैसी कोई शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। कुछ समय बच्चों की समस्याओं को सुनने और सुलझाने में भी अवश्य लगाएं। तेल के कारोबारियों के लिए लाभ की स्थिति रह सकती है।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
प्रॉपर्टी अथवा वाहन खरीदने की योजना है तो आज उसे क्रियान्वित करें। हालांकि आज किसी खास कार्य में सफलता पाने के लिए बहुत अधिक परिश्रम की जरूरत है, लेकिन आपको अवश्य ही कामयाबी मिलेगी। पिछले निर्णयों की समीक्षा करनी पड़े तो लीजिए। अपनी ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं। आप अपने पिताजी से किए हुए वादे को भी पूरा कर पाएंगे, जिसके कारण वह प्रसन्न रहेंगे।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आप अपने प्रदर्शन से काफी खुश रहने वाले हैं। आप अपने दिल की बात किसी को प्रपोज करने के जरिए बता भी सकते हैं। परिवार के साथ कहीं छुट्टियों पर जाने की संभावना है। किसी प्रॉपर्टी को खरीदने के लिए समय अच्छा है। सायंकाल का समय आज आप अपनी किसी इच्छा के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे। विवाह से संबंधित निर्णय आगे न बढ़ने की वजह से उदासीन महसूस होता रहेगा।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज का दिन मिलाजुला रहेगा। सामाजिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में निर्णय लेने से बचें। अनुभव की कमी से किसी खास काम में अटकाव आ सकता है। घर में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। अगर नयी जमीन लेने की सोच रहे हैं, तो समय ठीक है। आपके जीवनसाथी की मांगें तंग कर सकती हैं। किसी अनुभवी की राय आपके लिए फायदेमंद रहेगी।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज कुछ काम उदास मन से करने पड़ सकते हैं लेकिन इनका फायदा आने वाले भविष्य में अच्छा सम्मान देगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी के व्यक्तिगत मामले में बिन मांगे सलाह न दें, अन्यथा आपकी मान हानि हो सकती है। नजदीकी संबंधी की मदद करने से पहले अपने बजट का भी ध्यान अवश्य रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन लापरवाह होना उचित नहीं है। नियमित रूप से योगा और व्यायाम पर ध्यान दें।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आप दिखावे से प्रभावित हुए बिना सच्चे प्यार और सच्चे सम्बन्ध की तलाश में रहेंगे। नजदीकी संबंधों में अचानक उलटफेर होने के योग हैं। इससे आप थोड़े परेशान जरूर हो सकते हैं। मेहनत से किए गए कार्यों का शुभ परिणाम प्राप्त होगा। इरादों में मजबूती उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगी। पैकेजिंग आयटमों के विक्रेताओं के लिए अनुकूलता रह सकती है। मनोबल बढ़ा-चढ़ा रह सकता है।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
ये समय अपनी कार्य प्रणाली में परिवर्तन लाने का है किसी प्रोफेशनल व्यक्ति से सलाह अवश्य लें। पत्नी-पत्नी के बीच संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंधों के प्रति संवेदनशीलता जरूरी है। अन्यथा दूरियां आ सकती हैं। बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा सेहत खराब हो सकती है। डेयरी का कारोबार लाभ दे सकता है।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए आज पूरी दम लगा देंगे। आज आप व्यस्त रहेंगे। परिश्रम के अनुसार ही आज के दिन लाभ प्राप्त होगा। खर्चों में बढ़ोतरी आपके लिए परेशानी का सबब साबित हो सकती है। आज आप अपनी माता जी के साथ ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल मिलाप करने जा सकते हैं, जिससे आपकी कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। कोई बड़ा फैसला लेना है तो ठीक से सोच-विचार कर ही काम करें।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आपके द्वारा बनाई गई सभी योजनाएं सफलतापूर्वक पूरी होंगी। पैसों से जुड़ा वादा भी न करें। आंखों की जलन और आंखों से संबंधित तकलीफ अधिक रहेगी। प्रेम-प्रसंग के मोर्चे पर सबकुछ संतोषजनक बना रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा। कुछ नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है। साथ ही उनसे किसी विशेष काम में आपको मदद मिल सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad