मेजा, प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी)
प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दूसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश के कद्दावर भाजपा नेता केशव प्रसाद मौर्य को लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री के पद पर मनोनीत किए जाने एवं उनको ग्रामीण विकास मंत्रालय सहित छः मंत्रालय दिए जाने पर भाजपा मंडल मंत्री संजय तिवारी ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि केशव प्रसाद मौर्य जन जन के नेता हैं। लोक निर्माण मंत्री के रूप में उनका कार्यकाल स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। भाजपा मंडल महामंत्री कमलेश मिश्रा ने केशव मौर्य को उपमुख्यमंत्री बनाए जाने पर उन्हें शुभकामनाएं दी। भाजपा के जिला कार्यकारिण सदस्य रूपनारायण मिश्र ने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य उत्तर प्रदेश के विकास के पर्याय हैं और युवाओं के चहेते हैं, उनके ग्राम विकास मंत्री बनने पर उतर प्रदेश के सभी गांव का नया सिरे से विकास होगा। मंडल अध्यक्ष कोहड़ार गोविंद मिश्र ने श्री मौर्य को डिप्टी सी एम बनने पर बधाई दी है।