Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

कल प्रयागराज दौरे पर रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, 3 घंटे में दो बड़े कार्यक्रमों में होंगे शामिल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल गुरुवार को प्रयागराज के दौरे पर आ रहे हैं। शहर में उनका यह दौरा लगभग 3 घंटे का होगा, इस दौरान वह दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर सुबह 11:45 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर उतरेगा।


12:00 बजे - मसूरियादीन प्रतिमा का लोकार्पण

हेलीपैड से मुख्यमंत्री सीधे तेलियरगंज चौराहे पहुंचेंगे, जहां वह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मसूरियादीन की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वह मसूरियादीन इंटर कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे।

1:00 बजे - एनी बेसेंट विद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होंगे

इसके बाद सीएम योगी छोटा बघाड़ा स्थित एनी बेसेंट सरस्वती विद्या मंदिर के शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। यहां वह विद्यालय के नवीन भवन का लोकार्पण भी करेंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। सीएम के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad