प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय, कमिश्नरेट प्रयागराज कार्यालय से 29 सितंबर 2026 को स्थानांतरण आदेश जारी किया गया है।
अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय विजय ढुल द्वारा जारी आदेश पत्र संख्या- अ0पु0आ0मु0-49 (स्थानांतरण)/2026/12 के अनुसार, कमिश्नरेट स्तर पर अधोहस्ताक्षरी की अध्यक्षता में गठित स्थापना बोर्ड के सदस्यों के साथ सम्यक विचार-विमर्श के बाद जनहित में 36 उपनिरीक्षक, मुख्य आरक्षी और आरक्षियों का स्थानांतरण उनके नाम के सामने अंकित स्थान पर किया गया है।
आदेश में संबंधित प्रभारी गणों को निर्देश दिया गया है कि स्थानांतरित कर्मियों को उनके नवीन तैनाती स्थल हेतु तत्काल रवाना कर अनुपालन आख्या इस कार्यालय को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।
कहाँ से कहाँ हुए तबादले
इस आदेश के तहत अधिकांश पुलिसकर्मियों को रिजर्व पुलिस लाइन्स से हटाकर विभिन्न जोन, थाना और शाखाओं में तैनाती दी गई है।
- वाहक कार्यालय / मुख्यालय: उ0नि0 सतीश कुमार, उ0नि0 सूरज चौहान
- यमुनानगर जोन: उ0नि0 हरेन्द्र साहू, उ0नि0 शमीम अहमद खाँ, उ0नि0 शिप्पी सिंह यादव, उ0नि0 कुमार गौरव सिंह सहित कई उपनिरीक्षक
- नगर जोन: उ0नि0 महेंद्र सिंह, उ0नि0 संजय कुमार, उ0नि0 धवल मिश्रा
- गंगानगर जोन: उ0नि0 दीपक कुमार सिंह, उ0नि0 विजय कुमार सिंह, उ0नि0 रामबचन सिंह यादव, उ0नि0 राकेश कुमार सिंह सहित अन्य
- यूपी-112 और अन्य शाखाएं: कई मुख्य आरक्षी और आरक्षियों को फूलपुर, कालांघात, यातायात लाइन्स और यूपी-112 में नवीन तैनाती दी गई है।
यह आदेश पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक संख्या-12 दिनांकित 29.09.2026 में लिए गए निर्णय के अनुसार जारी किया गया है।


