Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में युवा संघ से जुड़ रहे हैं: मनमोहनजी वैद्य

sv news

गुजरात। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा बैठक आज गुजरात के कर्णावती में प्रारंभ हुई. बैठक का शुभारंभ परम पूजनीय सरसंघचालक डॉ. मोहनजी भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले जी ने भारत माता के चित्र पर पुष्पार्चन करके किया. इसके पश्चात सरकार्यवाह जी  ने उपस्थित प्रतिनिधिओ के सामने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. 

sv news

बैठक प्रारंभ होने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह श्री मनमोहनजी वैद्य ने पत्रकार परिषद् को सम्बोधित करते हुए कहा कि अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा संघ का महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाला मंडल है। इस बार देशभर के सभी प्रांतो से 1248 कार्यकर्ता इस बैठक में अपेक्षित हैं। बैठक के प्रारम्भ मे पिछले वर्ष दिवंगत हुए महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिनमे भारत रत्न सुश्री लता मंगेशकर, सीडीएस जनरल बिपिन रावत, बाबा साहेब पुरंदरे, राहुल बजाज, पंडित बिरजू महाराज और पू. निवास रामानुजाचार्य स्वामी प्रमुख है.

sv news

पिछले दो वर्ष से कोविड संकट के बावजूद संघकार्य 2020 की तुलना में 98.6% पुनः प्रारम्भ हो चुका है। साप्ताहिक मिलन की संख्या भी बढ़ी है। दैनिक शाखाओं में 61% शाखाएं छात्रों की हैं और 39% व्यवसायी शाखाएं हैं। संघ की दृष्टि से देशभर में 6506 खंड हैं इनमें से 84% में शाखाएं हैं। 59,000 मंडलों में से करीब 41% मंडलों में संघ का प्रत्यक्ष शाखा के रूप में कार्य है। 

2303 नगरीय क्षेत्रों में से 94% में शाखा का कार्य चल रहा है एवं आने वाले दो वर्षो में सभी मंडलों में संघ की शाखा हो ऐसा प्रयास किया जाएगा। 2017 से 2021 तक में संघ की वेबसाइट में Join RSS के माध्यम से 20 से 35 आयुवर्ग के युवाओं ने प्रतिवर्ष लगभग 1 लाख से 1.25 लाख युवाओं ने संघ से जुड़ने की इच्छा व्यक्त की। 

15 अप्रैल से जुलाई के मध्य तक 104 स्थानों पर संघ शिक्षा वर्ग होंगे जिनमें प्रतिवर्ग औसतन संख्या 300 की रहेगी। 

कोरोना-काल में संघ के स्वयंसेवकों ने समाज के साथ मिलकर सक्रियता के साथ सेवा कार्य किया। 5.50 लाख स्वयं सेवकों ने महामारी के पहले दिन से ही सेवा कार्य प्रारम्भ कर दिया था। विश्व में भारत ही एकमात्र ऐसा देश है जहाँ बड़ी संख्या में मठ, मंदिर, गुरुद्वारों से बहुत बड़ा वर्ग सेवा कार्य के लिए निकला। यह एक जागरूक राष्ट्र के लक्षण हैं। 

संघ में कुटुंब प्रबोधन, गौसंवर्धन एवं ग्रामीण विकास का कार्य बहुत अच्छी मात्रा में चल रहा है। 

अंत में सह सरकार्यवाह ने  स्वयंसेवकों से संघ कार्य के लिए अधिक समय देने का आह्वान किया। 

पत्रकार परिषद् में मंच पर मनमोहनजी के साथ अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनीलजी आम्बेकर उपस्थित रहे। इसके अलावा अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमारजी एवं आलोक कुमारजी इस पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad