Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

मेजा : होली की खुशियां गम में बदली, गंगा में डूबा युवक

SV news

मांडा के डेंगुरपुर गंगा घाट की घटना, स्वजनों का रो रो कर बुरा हाल

मेजा, प्रयागराज राहुल यादव/श्रीकान्त यादव)। होली पर्व को लेकर शुक्रवार की सुबह ग्यारह बजे के आसपास गंगा स्नान को गया युवक गहरे पानी मे चले जाने के कारण डूब गया। इससे स्वजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाकर तलाश शुरू करा दी है।

SV news

मांडा थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी अजय पटेल (25) पुत्र यज्ञ नारायण शुक्रवार की सुबह होली पर्व को लेकर गंगा स्नान हेतु डेंगुरपुर घाट गया। वह स्नान हेतु गंगा में कूदा और गहरे पानी मे चले जाने के कारण डूब गया। घटना की जानकारी पर तकरीबन दो घण्टे बाद रोते बिलखते परिजन गंगा घाट पहुचें और पुलिस को सूचना दिया। उक्त सूचना पर मांडा थानाध्यक्ष महेश मिश्रा, भारतगंज चौकी प्रभारी आशीष कुमार रॉय भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुचें। पुलिस ने तत्काल गोताखोरो को बुलाया और तलाश शुरू कराई। लेकिन समाचार लिखे जाने तक लापता युवक की तलाश नहीं कि जा सकी थी। उक्त घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad