Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 14 मार्च 2022 : आज कुछ भाग्यशाली लोगों को मिलेगा महादेव का आशीर्वाद, नौकरी-पेशे में होगी तरक्की

 

sv news

surajvarta.in
धर्म-आस्था डेस्क

आज सोमवार, 14 मार्च 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

sv news


*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आमदनी बढ़ सकती है। बिना सोचे-समझे कोई नया काम शुरू न करें। स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा नहीं है। आपके बॉस और उच्च अधिकारी आप को भ्रमित कर सकते हैं। आपका रूखा व्यवहार अपनों को दुखी कर सकता है। पैसों की स्थिति में सुधार संभव है। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। गाय को रोटी तथा गुड़ खिलाएं।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको पारिवारिक जीवन में भी हर्ष होगा। किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। बच्चों पर ज्यादा खर्च न करें। चोट व रोग से बचें। आज व्यवसाय के पैसे का लेंन देंन न करें। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है। कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। पार्टनर की वजह से जीवन में खुशियां आएंगी।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
अपनी चीजों को बेहतर तरीके से संभाले। क्योंकि किसी मूल्यवान वस्तु के खोने की स्थिति बन रही है। बच्चे पर नियंत्रण बनाकर रखें। उनके जिद और गुस्से जैसे स्वभाव आपके लिए परेशानी का कारण बनेंगे। कहीं वाद विवाद की स्थिति भी बढ़ सकती हैं।  बच्चों पर ज्यादा टोका-टाकी करना उचित नहीं है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। तरल पदार्थों का अधिक से अधिक सेवन करें।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अत्यधिक काम के दबाव की वजह से अनिद्रा और बेचैनी की समस्या रह सकती है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
अपनी तुलना किसी के साथ करने से बचें, वर्ना नुकसान हो सकता है। आपके लक्ष्य और अन्य लोगों की लक्ष्य में जो दायरा है, उसे समझने की कोशिश करें। परिस्थिति आपके लिए अनुकूल है, इसका ठीक से इस्तेमाल करें। लव लाइफ में परेशानी हो सकती है। व्यापार करने वालो को थोड़ी सी मेहनत करने मात्र से अच्छा लाभ होने के योग बने है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
व्यक्तिगत बातों से ब्रेक लेकर कुछ नई बातों पर ध्यान देने की कोशिश आपके द्वारा की जाएगी। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के साथ खर्च का भी योग बन रहा है। आप अपने महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले जल्दबाजी में न लें। भाइयों का व्यवहार दुःखी कर सकता है। तनाव की अधिकता न हो, इस बात का ख़ास ध्यान रखें।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आपको अपने मनोनुकूल परिणाम भी मिलेंगे। महिलाएं अपने गहने जेवर संभाल कर रखें। निकट मित्र का व्यवहार दुःखी कर सकता है। आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। किसी महिला अधिकारी का प्रकोप झेलना पड़ सकता है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आप परिवार के सदस्यों के साथ मौज-मस्ती में दिन व्यतीत करेंगे। सभी कार्यो में सफलता मिलेगी। अपनी गोपनीयता आज जाहिर ना होने दें तो बेहतर रहेगा। किसी कारणवश आप झूठ का सहारा ले सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह स्थिति ज्यादा लाभदायक रहेगी।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
साझेदारी के व्यवसाय में झटका लग सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आज किया गया निवेश आपकी समृद्धि और आर्थिक सुरक्षा में बढ़ावा करेगा। करियर में उछाल वाला मामला रह सकता है। आलस्य रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों से मदद मिल सकती है। सोचे हुए कुछ जरुरी काम भी पूरे हो सकते हैं।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। आर्थिक मामलों में कुछ सुधार होने की उम्मीद है। इस समय ग्रह स्थिति भी आपके लिए अनुकूल बनी हुई है। धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। जिसकी वजह से आपकी सोच सकारात्मक व संतुलित होगी। परिवार के साथ समय बिता सकते हैं। पुरानी बीमारी दुःखी कर सकती है।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज मन को शांत रखते हुए सभी कार्य अंजाम देने होंगे, इससे आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रभावशाली जातको से संपर्क बन सकता है। सहकर्मी आपका विरोध कर सकते हैं।  घरेलू जरूरतों पर थोड़ा खर्च हो सकता है। खान पान का विशेष ध्यान रखें। किसी सामाजिक उद्देश्य के लिए दूर की यात्रा फलदायक रह सकती है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आपकी निर्णय क्षमता कम हो रही है और अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत न करने के कारण प्रगति देखने में भी वक्त लग रहा है। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। कोई भी चेक साइन करने से पहले तमाम बातें जांच लें। अविवाहितों को विवाह-प्रस्ताव आ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad