Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

प्रयागराज: 169 प्रत्‍याशियों में से 12 के सिर बंधेगा जीत का ताज,‌ मेजा की मतगणना सबसे पहले

 

SV news

जनपद के मेजा विधानसभा का परिणाम सबसे पहले आएगा क्‍योंकि यहां मतों की गणना सबसे कम 27 राउंड में होगी। फूलपुर विधानसभा का परिणाम सबसे देर से आएगा। यहां गणना 34 राउंड में होगी...

प्रयागराज (राजेश शुक्ला/राजेश सिंह)। यूपी विधानसभा चुनाव के फैसले की घड़ी आ गई है। गुरुवार की सुबह शहर की मुंडेरा मंडी सेे फैसला आना शुरू होगा और दोपहर बाद स्थितियां साफ होने लगेगी। शाम तक 12 विधानसभा के 169 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। इसमें से 12 के सिर ही जीत का ताज बंधेगा और 157 को निराशा हाथ लगेगी। फिर भी सभी ने जीत का दावा किया है और वह सुबह ही परिणाम सुनने के लिए मुंडेरा मंडी पहुंच जाएंगे। मंडी में कड़ी सुृरक्षा के बीच ईवीएम को रखा गया है। वहां पर पुलिस के अलावा ईवीएम की सुरक्षा के लिए खासकर सपा के नेता वहां पर डटे हुए हैं।
प्रयागराज जिले में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान हुआ था। सुबह सात से शाम छह बजे तक जिले भर में 53.83 प्रतिशत मतदान हुआ था। मतदान के बाद मुंडेरा मंडी में ईवीएम रखी गई है। गुरुवार को यह ईवीएम खुलेंगी तो फैसला सुनाएंगी। ईवीएम से मतों की गणना के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है।
ईवीएम और पोस्‍टल बैलेट के लिए अलग-अलग टेबल

12 विधानसभा के मतों की गणना के लिए अलग-अलग बैरीकेडिंग की गई है। ईवीएम से मतों की गणना के लिए विधानसभा वार 14-14 टेबल लगाई गई है। इसके अलावा प्रति विधानसभा दो से तीन टेबल पोस्टल बैलेट की गणना के लिए लगेगी। सुबह आठ बजे से पोस्टल बैलेट से गणना होगी। उसके बाद 8:30 बजे से ईवीएम से गणना शुरू होगी और थाेड़ी देर में परिणाम आने लगेंगे।

सबसे पहले मेजा व सबसे बाद में फूलपुर का आएगा परिणाम

मेजा विधानसभा के मतों की गणना सबसे कम 27 राउंड में होगी। इसलिए यहां का परिणाम सबसे पहले फाइनल हो जाएगा। जबकि फूलपुर की गणना 34 राउंड में होगी, इसलिए यहां का परिणाम सबसे देर में आएगा।

*वीपी पैट की भी होगी गणना*
हर विधानसभा की रैंडमली पांच-पांच वीवी पैट की पर्ची की गणना होगी। विधानसभा की गणना पूरी होने के बाद पांच ईवीएम निकाली जाएगी। उसकी पर्ची की गणना होगी और ईवीएम से हुई गणना से उसका मिलान कराया जाएगा। ऐसा पहली बार किया जा रहा है। वह इसलिए कि ईवीएम पर सवाल न उठे। अगर वीपी पैट और ईवीएम में मतों की संख्या बराबर न होगी तो फिर से गणना होगी।

*मतगणना के लिए लगाए गए कर्मी*
- 24 मतगणना संकलन पर्यवेक्षक
- 228 सुपरवाइजर (ईवीएम)
- 228 सहायक (ईवीएम)
- 228 माइक्रो आब्जर्वर (ईवीएम)
- 228 चतुर्थ सहायक (ईवीएम)
- 64 सुपरवाइजर (मतपत्र)
- 64 माइक्रो आब्जर्वर (मतपत्र)
- 64 सहायक प्रथम (मतपत्र)
- 64 सहायक द्वितीय (मतपत्र)

*कहां कितने प्रत्याशी*
- 21 फाफामऊ
- 12 सोरांव
- 15 फूलपुर
- 25 प्रतापपुर
- 12 हंडिया
- 14 मेजा
- 12 करछना
- 12 शहर पश्चिमी
- 09 शहर उत्तरी
- 13 शहर दक्षिणी
- 12 बारा
- 12 कोरांव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad