Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

प्रयागराज : कुल्हाड़ी से काटकर बुजुर्ग की हत्या, भारी संख्या में पुलिस मौजूद

SV News

पेड़ के विवाद को लेकर हुई वारदात

प्रयागराज (राजेश सिंह)। गंगापार इलाके के हंडिया के शाहपुर दांडी गांव में पेड़ के बिवाद मे बुजुर्ग की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी गई। सुचना पर घटनास्थल पर एसपी गंगापार सहित बड़ी संख्या मे पुलिस मौजूद है।


जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के शाहपुर दाडी गांव निवासी संकठा प्रसाद 50 व नेब्बूलाल के बीच पेड़ का विवाद था। इसी को लेकर सोमवार सुबह नेब्बू लाल अपना बल्ली का पेड़ काट रहे थे और संकठा प्रसाद के गेहूं खेत मे खड़े होकर रस्सी से खींच रहे थे। अपनी फसल का नुकसान होते देख संकठा प्रसाद ने बिरोध किया जिसको लेकर दोनों पक्षो मे कहा सुनी हो गई। बात ही बात मे लाठी डंडे व कुल्हाड़ी चलने लगी। झगड़े मे संकठा प्रसाद को कुल्हाड़ी से गर्दन व शरीर के कई हिस्सों में वार कर दिया गया जिसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मे मृतक के चचेरे भाई  जीत लाल, सुनील को काफी चोटे आई। घायलों का इलाज सी एच सी ऊपरदहा मे चल रहा है।


घटना की सूचना पर मौके पर एसपी गंगापार अभिषेक अग्रवाल, क्षेत्राधिकारी हंडिया भीम कुमार गौतम, कोतवाल केशव दास वर्मा सहित ईमामगंज चौकी पुलिस मौजूद है। मामले की जाँच पुलिस कर रही है। मृतक का एक पुत्र शिवा मुंबई मे रहकर नौकरी करता है। पत्नी उर्मिला देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटी सीमा की शादी कई साल पहले हो चुकी है। समाचार लिखें जाने तक किसी पक्ष ने थाने मे तहरीर नहीं दी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल मे जुटी हुई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad