Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

बच्चों ने निकाली रैली, "स्कूल चलो" का दिया नारा 

SV News

मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय). उरुवा ब्लाक के समहन गांव में प्राथमिक विद्यालय समहन प्रथम में बच्चों ने रैली निकाली और "स्कूल चलो" का नारा दिया. बता दें कि सोमवार को प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की स्कूल चलो की रैली को भाजपा युवा मोर्चा जिला मंत्री राहुल मिश्रा के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. बच्चों ने हाथ में स्कूल चलो की स्लोगन लगी तख्तियां लेकर समहन खास, कोटिला, अतरैला, सहित गांव की सभी बस्तियों में जाकर बच्चों को जागरूक किया. विद्यालय के अध्यापक सुधाकर ने पूरी तैयारी के साथ बच्चों रैली में बच्चों का उत्साहवर्धन किया. पिछले 8 सालों से लगातार विद्यालय सुधारने का कार्य किया जा रहा है. विद्यालयय के बच्चों ने ढोल, नगाड़ा ,लाउडस्पीकर, स्लोगन बैनर आदि माध्यम से रैली निकाली, रैली के माध्यम से सभी अभिभावकों से छ वर्ष के बच्चों का नाम लिखवाने के लिए जागरूक किया. रैली में त्रिवेणी मिश्रा, चेतना तिवारी ,सुमन गुप्ता, आशा देवी, राम नगीना, सुनीता देवी, रन्नो देवी सहित कई शिक्षक व बच्चे शामिल रहे.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad