surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज मंगलवार 12 अप्रैल 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..
राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज के दिन मानसिक शांति एवं आत्मबल में वृद्धि होगी। नए विचारों का प्रयोग करने में बिल्कुल ना घबराएं, क्योंकि शायद इन विचारों से आपका काम बन सकता है। धार्मिक कार्यों की रूझान तरफ रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी सलाह फायदेमंद साबित होगी। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। पेट संबंधित तकलीफ सता सकती है।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी होने की संभावना बन रही है। आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। जीवनसाथी से मामूली बात पर विवाद की आशंका है। किसी पुराने मित्र से भेंट होगी। अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव करना पड़ सकता है। गैर जरूरी खर्चे हो सकते हैं, उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। सहयोगियों से खींचातानी न रखें।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज के दिन यात्रा स्थगित रखें। चोट व दुर्घटना से हानि की आशंका है। मित्र व रिश्तेदारों से संबंध सुधरेंगे। युवा वर्ग अपने स्वभाव पर ध्यान दें, नहीं तो दूसरों के सामने मान-सम्मान खो सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। परिवार के लोग आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। लोगों की आलोचना का सामना आपको करना पड़ सकता है। धार्मिक कार्यों में रूचि बढ़ सकती है।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
कार्यस्थल में सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा। नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। अपने हुनर से लोगों को प्रभावित करेंगे। निर्माण कार्य में बाधा के योग बन रहे हैं। सगे-संबंधी और मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। रिलेशनशिप से संबंधित निर्णय पर परिवार की अनुमति मिलने में वक्त लग सकता है।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आज के दिन आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं, तो वहीं दूसरी ओर किसी को दिया गया धन वापस मिलने की संभावना है। ऑफिस में आपके नये दोस्त भी बन सकते हैं। आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी तरीके से निभाने वाले हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति हो सकती है। लोगों द्वारा कही बातों को दिल पर ना लें, अन्यथा आपका ही मूड खराब होगा।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज किसी भी विवाद को ज्यादा तूल देने की बजाय उसे दोस्ताना तरीके से हल करने की कोशिश करें। एक साथ कई विषयों पर आपका मन भागेगा। बिना सोचे काम करने से हानि की संभावना है। अकस्मात आपके काम में बड़े अवरोध देखने मिल सकते है। इस समय जमीन जायदाद संबंधी किसी भी मामले में ज्यादा रुचि ना ले अभी परिस्थितियां ज्यादा पक्ष में नहीं है।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज अव्यवस्थित दिनचर्या आपकी योजनाओं को असफल कर सकती है। अचानक ही घर में मेहमानों के आगमन से घर की व्यवस्था थोड़ी अस्त-व्यस्त हो सकती है। आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के बहुत से अवसर प्राप्त होंगे। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। आज कोई नया प्रोजेक्ट या योजना आरंभ करना शुभ रहेगा। अपनी खानपान की प्रणाली को सुधारें।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
जिस काम को आप अधूरा समझ रहे हैं, वह पूरा हो जाएगा। किसी घनिष्ट मित्र से झगड़ने से बचें। आज चोट लगने की आशंका है। रिलेशनशिप के नकारात्मक पहलुओं पर अधिक ध्यान ना दें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। छोटे भाई-बहनों एवं सहकर्मियों से पूरा सहयोग मिलेगा। आपके जीवनसाथी के साथ प्यार बढ़ेगा तथा आपके रिश्ते में मधुरता भी आएगी।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आपके जीवनसाथी को समय की कमी की शिकायत हो सकती है लेकिन चीजें जल्द ही पटरी पर आ जाएंगी। आप अपने प्रभाव और बुद्धि से लाभ प्राप्त कर सकते हैं। आपका कोई अटका काम पूरा हो सकता है। आर्थिक निवेश में हानि का भय सताएगा। बच्चों के साथ कुछ समय व्यतीत करना तथा उनका मार्गदर्शन करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बढ़ाएगा। दूसरों पर जल्दबाजी में विश्वास न करें।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आपसे परिजनों की अपेक्षाएं अधिक रह सकती हैं। यात्रा करते समय पर्याप्त सावधानी रखें। आर्थिक जरूरतों में भाई-बहन आपकी सहायता को आगे आएंगे। सेहत पर ध्यान दें। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी पारिवारिक भेद का खुलना आपको चकित कर सकता है। नौकरी में पदोन्नति का अवसर आएगा।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
कामकाज में आप ज्यादा ही व्यस्त रहेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन ठीक-ठीक रहेगा। जो लोग खुद का काम करते हैं यानी किसी चीज का कारोबार करते हैं उनके लिए आज का दिन अच्छा होगा, अचानक कोई बड़ा फायदा हो सकता है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को अनदेखा न करें। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों के सामने सफलता प्राप्त करेंगे। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज आपको कोई जरूरी काम अधर में ही छोड़ना पड़ सकता है, ऐसे हालात में धैर्य और होशियारी से काम लें। आज आप सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। किसी भी बड़े बदलाव के लिए अपने मन पर भरोसा रखें। अहंकार और जिद्दी स्वभाव की वजह से लोगों के साथ दूरियां बढ़ सकती है। गरिष्ठ भोजन से बचें।