Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 13 अप्रैल 2022 : आज कुछ राशियों के लिए फायदे का सौदा साबित होगा किसी नए काम का होगा शुभारंभ

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज बुधवार, 13 अप्रैल 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं...

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
हर एक छोटी बात का डर आपको आगे बढ़ने से रोकता है। खुद को भावनात्मक तरीके से मजबूत रखने की कोशिश करें। लोगों से प्राप्त हो रहे विरोध को अपनी हार न समझें। इसके इलावा कोई भी तीखी चीज न खाएं, नहीं तो पेट से संबंधित समस्या हो सकती है और तिल के तेल का दीपक जलाना आपके लिए काफी लाभकारी रहेगा। पार्टनर की व्यर्थ की जिद सोच-समझकर पूरी करें।

  *वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज व्यर्थ की भाग दौड़ बनी रहेगी। खर्च बढ़ेगा और हाथ तंग रहेगा। शत्रु प्रताड़ित कर सकते हैं। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी लेकिन इनमें आज देरी ना करें अन्यथा लंबित रह जाएंगे। दूसरों के हस्तक्षेप की वजह आपकी दिनचर्या अस्त-व्यस्त हो सकती हैं। बेहतर होगा कि कोई भी निर्णय स्वयं ही लें। सकारात्मक दृष्टिकोण बनाकर रखें।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज भावुकता पर नियंत्रण रखें। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत में सकारात्मक बदलाव दिखने की वजह से आप पर बना तनाव कम होगा। किसी महिला के साथ या महिला सम्बन्धी विवाद में न उलझें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें जल्दबाजी न करें। अपने खान-पान और दिनचर्या के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना करें।

sv news

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
इस राशि के लोग काम से संबंधित किसी यात्रा पर जा सकते है, जिससे सफलता के नए रास्ते खुलेंगे। हालांकि स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि आपकी सेहत बिगड़ सकती है। इसके इलावा कोई व्यक्ति आपको हानि पहुँचाने की कोशिश कर सकता है, इसलिए सावधान रहे। मीन-जायदात एवं वाहन खरीदने का योग बन रहा हैं। जब तक करियर में स्थिरता प्राप्त नहीं होती, तब तक अन्य बातों को थोड़ा नजरअंदाज करना ही ठीक होगा।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
युवाओं को कोई दुविधा दूर होने से राहत मिलेगी और भविष्य संबंधी फैसले लेने के लिए उनके अंदर हिम्मत भी आएगी। किसी धार्मिक यात्रा संबंधी पारिवारिक योजना बनेगी। प्रॉपर्टी संबंधी कोई रुका हुआ काम बन जाने से सुकून और राहत मिलेगी। पार्टनर की व्यर्थ की जिद सोच-समझकर पूरी करें। ऑफिस में पूर्ण मनोयोग से काम करें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आपको अपना सच्चा प्यार मिलेगा आप तेजी से प्रगति करते हुए सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। किसी के बहकावे में न आएं। भूमि से जुड़ा विवाद लड़ाई में बदल सकता है। आप को संतान सुख मिलने की संभावना है। किसी के साथ भी वार्तालाप करते समय व्यवहार में कोमलता बनाकर रखें। विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय चल रहा है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
समय उत्तम है, अपने कार्यों तथा मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आज अचानक कोई खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा। आपको बातचीत के लहजे में सावधानी बरतने की जरूरत है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। सेहत पर ध्यान दें। आपको किसी खास व्यक्ति से कोई प्रेरणा मिल सकती है जो भविष्य में अपको फायदा दिलायेगी।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। मित्रों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है। यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज और पैसों को संभालकर रखने की आवश्यकता होगी। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।  किसी और का गुस्सा किसी और पर निकालने से बचें।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज किसी कार्य में आपको अपनों की मदद मिलेगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तकरार होने की संभावना है। हालांकि फिर भी आप परिस्थिति को संभाल ले जाएंगे। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आपका गुस्सा आपके संबंधों में तकरार उत्पन्न कर सकता है। शाम के समय आप बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की भी अवहेलना ना करें।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
जो परियोजनाएं लंबे समय से लंबित थीं, वे अब प्रगति की ओर बढ़ सकते हैं। आप जितनी मेहनत करेंगे, उसी के मुताबिक आपको अच्छे नतीजे भी हासिल होंगे। सिर्फ उचित समय पर उचित निर्णय लेने की जरूरत है। विद्यार्थियों की भी एडमिशन संबंधी समस्या दूर होगी। घर का वातावरण सुखद और व्यवस्थित रहेगा। त्वचा से संबंधित विकार बढ़ सकते हैं।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में सोच-विचार अवश्य करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें और मनोरंजन आदि में व्यतीत करें। आप संबंधों में मधुरता को बनाने व विश्वास बढ़ाने में सक्षम रहेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad