Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 5 अप्रैल 2022 : आज भगवान बजरंग बलि के आशीर्वाद से इन जातकों की किस्मत लेगी करवट, करियर सम्बंधित कार्यों में मिलेगी सफलता

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज मंगलवार, 5 अप्रैल 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

 राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

sv news

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज नए कार्य की शुरुआत होगी जिसमें आपको बड़ी सफलता हासिल होगी। आज किसी को उधार न दें। परिवार के सदस्यों से मेलजोल बढ़ाना लाभकारी रहेगा। आपके कामकाज में बदलाव हो सकता है। आज किसी तरह की यात्रा को स्थगित रखना ही उचित है।शारीरिक और मानसिक थकान से राहत पाने के लिए योगा और मेडिटेशन पर भी जरूर ध्यान दें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज ऐसी जानकारियों को उजागर न करें, जो व्यक्तिगत और गोपनीय हों। ऐसा न हो कि किसी का भला करने में आफत को गले लगा बैठें। संतान की तबीयत या पढ़ाई के संबंध में चिंता रहेगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। इस राशि के विवाहित जातकों को आज ससुराल पक्ष से धन लाभ होने की संभावना है। गेहूं के व्यापारियों के लिए समय अच्छा रह सकता है।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
घर में धार्मिक आयोजन संबंधी योजना बनेगी। साथ ही पारिवारिक लोगों के साथ भी किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। प्रॉपर्टी से संबंधित व्यवसाय में कोई भी निर्णय लेते समय बहुत अधिक सावधानी रखें। छोटी सी गलती आप के लिए नुकसान और तनाव का कारण बन सकती है। नौकरी पेशा लोगों उच्चाधिकारियों से संबंध खराब ना करें।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज आपके लिए फैसले सही साबित होंगे। इसलिए दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें। अगर किसी संबंधी से कोई वाद विवाद चल रहा है, तो आज उसे सुलझाने का उचित समय है। ज्यादा जिम्मेदारियों के कारण आप तनाव में रह सकते है। ननिहाल की तरफ से अच्छे समाचार मिलेंगे तथा लाभ होगा।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
किसी बात को लेकर चिंतित हैं तो उसे किसी से शेयर करें मन हल्का होगा और हल भी मिल जाएगा। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा।  बच्चों के साथ आपका दिन मजेदार गुजरेगा। विद्यार्थियों की पढ़ाई में विघ्न आएगी। बौद्धिक चर्चा तथा बातचीत में भाग न लें। शेयर में निवेश कर सकते हैं। धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। पाचन समस्या दु:खी कर सकती है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। आप महसूस करेंगे कि दोस्त और रिश्तेदार आपकी जरूरतों को नहीं समझते हैं। आपका अड़ियल स्वभाव आपके माता-पिता का चैन छीन सकता है। दांपत्य जीवन में खुशनुमा समय रहेगा।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। जो लोग आप से ईर्ष्या रखते हैं, उनके साथ किसी भी प्रकार का विवाद न करें। किसी व्यक्ति की नजरों में खुद को सही साबित करने की कोशिश नकारात्मकता बढ़ाएगी। सेहत ठीक रहेगी और मन को भी प्रसन्नता महसूस होगी।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
जीवन में अचानक से सकारात्मक महसूस होने लगेगा। आपकी इच्छा शक्ति भी बढ़ती हुई नजर आ रही है। कोई अच्छी सूचना मिलने से परिवार में हर्ष की लहर दौड़ जाएगी। स्वभाव में अत्यधिक चंचलता ठीक नहीं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे लोगों को अच्छी खुशखबरी मिलेगी। अपने स्वभाव में उग्रता न आने दें। विरोधियों से बचकर रहने की जरुरत है।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज रुके हुए पुराने काम पूरे हो सकते हैं इसलिए सकारात्मक होकर अपने कामों के प्रति एकाग्र रहें। काफी समय से रुकी हुई पेमेंट मिलने से भी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पद और गरिमा की वृद्धि होगी। सूखे मेवों को व्यापारियों को लाभ का अवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग और एक्सरसाइज का सहारा लेना चाहिए।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। पुराना रोग उभर सकता है। भाइयों से विवाद हो सकता है, सावधान रहें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। कुछ समय प्रकृति के नजदीक जरूर बीताएं। इससे आप सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। जिस व्यक्ति के लिए आपको आकर्षण महसूस हो रहा है, उनके साथ खुलकर बात करने की आवश्यकता होगी।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
हर दिन हर इच्छा पूरी नहीं होती, आज का दिन भी ऐसा ही है। तुलनात्मक रूप से दूर की यात्रा से बीच में लौटना पड़ सकता है। किसी करीबी व्यक्ति की नाराजगी परेशान कर सकती है। पारिवारिक कलह होगी इसलिए थोड़ा-सा वाणी पर संयम रखें। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप काफी ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर में कोई मांगलिक कार्य होने में देरी है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज दृढ़ मनोबल और आत्मविश्वास के साथ प्रत्येक कार्य को सफल बनाएं। कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। जब तक कोई भी निर्णय पक्का नहीं होता, तब तक परिवार के लोगों के साथ चर्चा न करें। आर्थिक स्थिति को ठीक बनाये रखने के लिए, खर्चों पर थोडा नियंत्रण रखने की जरुरत है। होटल-मोटल वालों के लिए समय की कृपा रह सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad