Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

नकबजनी कर नकदी समेत 80  हजार रुपए के आभूषण ले उड़े चोर

SV News

भीरपुर, प्रयागराज (रमेश पटेल)। करछना थाना क्षेत्र के अंतर्गत पचदेवरा गांव में बीती रात को अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की दीवार को तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर हड़कंप मच गया। जानकारी के मुताबिक उक्त गांव निवासी मुन्नीलाल पटेल बच्चों से अलग होकर पत्नी के साथ घर से थोड़ी दूर पर खेत में एक कमरा मकान बनाकर रहते हैं।

SV News

शुक्रवार की रात दोनों लोग रोजाना की तरह खाना पीना करने के बाद गर्मी का दिन होने के कारण बाहर चारपाई लगाकर सो गए। उसी बीच देर रात होने पर अज्ञात चोरों ने घर के पीछे की दीवार को तोड़कर कमरे के अंदर रखा गया बासख को अपने साथ उठा ले गए। वही घर से 200 मीटर की दूरी पर ले जाकर उसमें रखा गया 10 हजार रुपए लगदी लगभग 80 हजार रुपए तक के आभूषण को पार कर दीया। सुबह शौच करने गए ग्रामीणों को खेत में सामान बिखरा हुआ देखे जाने पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी भुक्तभोगी ने फोन के माध्यम से स्थानीय पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची करछना पुलिस ने लिखा पढ़ी कर चली गई। करछना क्षेत्र में एक के बाद एक लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में भय व दहशत का माहौल व्याप्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad