Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

अनियंत्रित बोलेरो खंभे से टकराकर पलटी,कई घायल

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी) 

तेज रफ्तार अनियंत्रित बोलेरो विद्युत पोल से टकराकर चारों खाने चित्त हो गई,जिससे उसमे सवार कई लोग घायल हो गए,जिसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार मेजा थाना क्षेत्र के बंधवा गांव के पास खारा मैदनिया में दोपहर लगभग 3 बजे एक बोलेरो विद्युत के खंभे में टक्कर खा कर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गयी। बिद्युत खंभा टूट कर बोलेरो के ऊपर जा गिरा। जिसमे  महिलाएं व पुरुष सवार थे। जिसमें कई महिलाओं को गंभीर चोटें आई है। तहसील सचिव दिग्विजय सिंह को जानकारी मिलने पर तत्काल थानाध्यक्ष मेजा को अवगत कराया।थानाध्यक्ष ने तत्काल चौकी इंचार्ज मेजा रोड को बताए। मौके पर थाना कमेटी प्रभारी मेजा हरीशंकर यादव व ब्लॉक प्रभारी उरुवा मो0 आफताब  भी पहुँचे। बाद में दो सिपाही भी पहुंचे।घायलों को पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad