Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

48 घंटे में बदल सकता है मौसम, जाने मौसम विभाग का हाल

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह). मौसम की तल्‍खी से आम लोग परेशान हैं। सुबह ही कुछ राहत रहती है, वरना दोपहर और रात में गर्मी तेज है। प्रयागराज परिक्षेत्र यानी प्रयागराज के अलावा प्रतापगढ़ और कौशांबी में दोपहर में सूर्य की किरणों की तपिश झेलनी मुश्किल हो रही है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। धूल भरी आंधी चलने के साथ बादल भी गरज सकते हैं। कहीं-कहीं हल्की वर्षा की भी संभावना है। फिलहाल तो प्रयागराज के लोगों को इन दिनों गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। दोपहर के साथ अब रात का तापमान भी बढऩे लगा है। दोपहर में घरों से बाहर निकलना लोगों का दूभर हो गया है। चार कदम चलने पर ही प्‍यास से गला सूख जाता है। चश्‍मा, टोपी, गमछा आदि से ही चेहरे और शरीर को ढंककर लोग सूर्य की किरणों से बचने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार के मुकाबले मंगलवार रात के तापमान में करीब डेढ़ डिग्री तापमान की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इससे रात में भी गर्मी बढ़ गई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। जबकि रात का तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। यह सामान्य से माइनस दो डिग्री अधिक रहा। आज बुधवार 13 अप्रैल को अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस जाने की उम्‍मीद है। वहीं न्‍यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानी डाक्टर शैलेंद्र राय ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले 48 घंटे के भीतर दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। हल्के बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे ज्यादा राहत की उम्मीद नहीं है। लंबे समय से मौसम शुष्क बना है। इसका असर यह है कि दिन व रात के तापमान में जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad