प्रयागराज (शकील खान)। अधिवक्ताओं ने धूमधाम से उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य का 53 वां जन्मदिन मनाया।
आज विधि प्रकोष्ठ के नेतृत्व मे न्यायविद हनुमान मंदिर हाईकोर्ट में सुंदरकांड का पाठ कर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का जन्मदिन उल्लासपूर्वक मना कर प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
प्रदेश विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक द्वय रणजीत सिंह एवं अरविन्द सिंह ने केशव प्रसाद मौर्य जी के शतायु और स्वस्थ रहने की ईश्वर से प्रार्थना की।
कार्यक्रम के संयोजक काशी क्षेत्र विधि प्रकोष्ठ सह संयोजक आशुतोश पाण्डे ने आयें हुए सभी अधिवक्ता बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे संरक्षक और प्रदेश के दुबारा उप मुख्यमंत्री पद पर सुशोभित यशश्वी केशव प्रसाद मौर्य जी दीर्घायु रहकर पार्टी और राष्ट्र सेवा मे समर्पित रहें ऐसी प्रभु से कामना है और हमारे ऐसे अभिभावक पर हम जैसे कार्यकर्ताओं को गर्व है।
कार्यक्रम में आशुतोष पाण्डेय, पुरुषोत्तम मौर्य. ब्रम्हानन्द उपाध्याय. संजय द्विवेदी. योगेश मिश्र. राकेश पाण्डे. गुलाब पाण्डे. रमेश पासी. अमित गोस्वामी. इम्तियाज अली. सर्वेश चतुर्वेदी. ओम आनंद. वीरेंद्र मिश्र. पवन कुशवाहा आदि लोग उपस्थित रहे।