Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

पुलिस मुठभेड़ में खूंखार नबला खरवार गैंग के आठ अपराधी कई हथियारों के साथ गिरफ्तार

SV News

प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज पुलिस ने मुठभेड़ में खूंखार नबला खरवार गिरोह के आठ अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों में गिरोह का सरगना भी है। पुलिस को गिरफ्तार अपराधियों के कब्जे से डकैती और कत्ल में इस्तेमाल होने वाले रंभा, सब्बल, आरी, तमंचा, कारतूस जैसे कई औजार तथा हथियार मिले हैं। एसएसपी प्रयागराज ने बताया कि रात में पुलिस टीम गश्त पर थी तभी सोरांव इलाके में इन अपराधियों को जाते देखकर रोकने का प्रयास किया। अपराधियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी जिसके बाद जवाबी फायरिंग करते हुए पुलिस ने घेरकर इन्हें पकड़ लिया। पुलिस के हत्थे चढ़े अपराधी बिहार में औरंगाबाद समेत अन्य जनपदों के हैं जो यहां लूटपाट करने के लिए आए थे। एसएसपी अजय पांडेय के मुताबिक, गिरफ्तार नबला खरवार गैंग के अपराधी डकैती की बड़ी वारदात के इऱादे से जा रहे थे। यह गिरोह घरों की रेकी करने के बाद डकैती डालता है। घरों में लूटपाट के दौरान परिवार के लोगों की हत्या भी कर देते हैं इस गिरोह के खूंखार अपराधी। डकैती औऱ हत्या के साथ महिलाओं से दुष्कर्म की भी घिनौनी हरकत ये अपराधी करते हैं। अप्रैल महीने में प्रयागराज के थरवई के खेवराजपुर गांव में परिवार के पांच लोगों की हत्या के साथ ही दो महिलाओं से दुष्कर्म से भी इसी गिरोह के अपराधियों ने की थी। प्रयागराज के मांडा इलाके में भी इसी गिरोह ने पति-पत्नी और बेटी का कत्ल किया था। लड़की के साथ दरिंदगी भी की गई थी। प्रयागराज पुलिस इस गिरोह के सात अपराधियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है। तीन अपराधी गोली लगने से घायल हुए थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad