Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 25 मई 2022 : आज कन्या और मकर राशि वाले रहें सावधान, कुछ राशियों को मिलेगी खूब तरक्की, सर पर रहेगा भगवान गणेश का हाथ

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज बुधवार 25 मई 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं...

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज दिन की शुरुआत अच्छी होगी। समान विचारधारा के लोगों से मेल मिलाप नई ऊर्जा प्रदान करेगा। घर परिवार के कार्य में अत्यधिक व्यस्तता के कारण स्वयं पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। किसी अपने ही व्यक्ति से बिना कारण विवाद को हो सकता है। दौड़धूप अधिक रहेगी। आज के दिन वाहन चलाने में विशेष सावधानी बरतने की सलाह है।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज दिन के दूसरे पक्ष में ऐसा महसूस होगा कि जैसे परिस्थितियां आपके हाथ से निकलती जा रही हैं। आर्थिक स्थितियों में भी कुछ उठापटक रहने से परेशान रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव आ सकता है। आज वाहन चलाते समय आप लापरवाही मत कीजिए। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
भाग्य और ग्रह गोचर आपके पक्ष में हैं। इस समय काम संबंधी मामलों में कुछ बदलाव होंगे जो कि सकारात्मक रहेंगे। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम करना आपको लक्ष्य के निकट ले जाएगा। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। सेहत के लिए आज का दिन मध्यम परिणाम देने वाला होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए।

sv news


*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज सभी कार्य सरलतापूर्वक हल होंगे और उनमें सफलता मिलने के भी योग बन रहे हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। समय की अनुकूलता का लाभ लें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। महिलाएं खास तौर पर अपने मान सम्मान को लेकर सजग रहें। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें। गर्मी का नकारात्मक प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
अगर कोई सरकारी काम रुका हुआ है तो आज उस पर प्रयास करें क्योंकि जल्दी ही समाधान मिलने के आसार हैं। व्यक्तिगत कार्यों में अत्यधिक व्यस्तता की वजह से आप अपने परिवार पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। कोई विश्वासघात होने की संभावना है। किसी निकट मित्र या परिजन के सहयोग के लिए आगे आना पड़ सकता है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। किसी कारोबार में शामिल होने के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भवन पारिवारिक जीवन यथावत रहेगा। रिश्तेदारों से मिलने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ बिताए हुए वक्त की वजह से उदासीनता दूर होने लगेगी। एलर्जी जैसी तकलीफ की वजह से त्वचा विकार हो सकते हैं।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज का दिन आपके लिए पूरे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने का है। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में भी आप प्रयासरत रहेंगे। किसी बात को लेकर पारिवारिक संबंधों में खटास आ सकती है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। किसी बड़े कार्य के प्रति आप इस दिन चिंतित रह सकते है। व्यापार में आपको बड़े लाभ हो सकते है। घर से माता-पिता का आशीर्वाद लेकर ही निकलें।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
इस राशि के लोगों को किसी पुराने काम के लिए कोर्ट कचहरी के चक्कर लगाने पड़ सकते है। इसके इलावा अपने पार्टनर के साथ हुए विवाद को ज्यादा न बढ़ने दे और धन तथा कीमती सामान को सुक्षित रखे। इसके साथ ही अपने बुरे व्यव्हार के कारण आप मुश्किल में पड़ सकते है, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखे। खेल-सामग्री के खुदरा विक्रेता लाभ कमा सकते हैं।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन साथ ही परिवार में चल रही समस्या हल हो सकती है। बहरहाल यात्रा के दौरान अपनी चीजें संभाल कर रखे, इससे मानसिक संतुष्टि बनी रहेगी। इसके इलावा किसी दोस्त के साथ रिश्ते और अच्छे हो जायेंगे। घर-परिवार और कार्यक्षेत्र में तमाम जिम्‍मेदारियां सौंपी जा सकती हैं। हालांकि आप भी इन्‍हें पूरी तन्‍मयता के साथ निभाएंगे। लेन-देन में सावधानी रखें।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज आपको हर कार्य में जीवनसाथी का सहयोग मिलने का भी योग है। भ्रम की स्थिति बन सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। स्वभाव की उग्रता किसी के साथ मनमुटाव कराएगी ऐसी संभावना है ध्यान दें। बीमा करवाने की सोच रहे हैं तो दिन अनुकूल है। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। मौसमी बीमारियों से भी परेशानी हो सकती है।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
भाग्यवश सुखद समाचार मिलेगा। बिगड़े कार्य बनने की संभावना है। आपको अपने बच्चों से काम में सपोर्ट मिलेगा। प्रेमियों के लिए समय अच्छा हो सकता है। अनचाही यात्रा या कुछ पारिवारिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध पर नियंत्रण रखें और किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला ना करें। अनावश्यक चिन्ताएं कम हो सकती हैं।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
दिन के दूसरे पक्ष में परिस्थितियां कुछ नकारात्मक हो सकती हैं। आज किसी भी तरह की यात्रा को स्थगित रखें। आर्थिक समस्या को लेकर घर में कुछ तनाव भी रहने की संभावना है। वार्तालाप करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करें। काम की अधिकता के कारण स्वयं का ध्यान नहीं रख पाएंगे। पार्टनर द्वारा छिपाई गई बातों की वजह से चिंता महसूस हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad