Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 26 मई 2022 : आज कुछ राशियों को भगवान विष्णु देंगे सौभाग्य का वरदान, लेकिन ये रहें जरा संभलकर

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज गुरुवार 26 मई 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। अपना दिमाग शांत रखें व बेकार की बातों से दूर रहें। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। अपनी गाड़ी बेचने की सोच रहे हैं तो यह योजना अभी टाल दें, आज का दिन फायदे वाला नहीं है। रिश्तो को आप मजबूत करने में सफल हो सकते हैं। पैसों को मनोरंजन की चीजों पर ज्यादा खर्च न करें। लव लाइफ में गलतफहमियां हो सकती हैं।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आर्थिक लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आज आपके सोचे हुए कुछ काम पूरे नहीं हो पाएंगे। कई तरह के विचारों में आप उलझ सकते हैं। आज किसी व्यापार या व्यवसाय को शुरू करने में खर्चे हो सकते हैं। यह समय निवेश करने के लिए आप के पक्ष में हैं। साथ ही बाहरी गतिविधियां आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। सेहत संबंधित छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव बने रहेंगे।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
धन के मामले में आज किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें, यदि किसी को उधार देने की सोच रहे हैं तो टाल दें। किसी नए कार्य की शुरूआत कर सकते हैं। आज आप अपने भाई-बहनों और माता-पिता के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखेंगे। जीवनसाथी का सहयोग आपके कामों में कारगर साबित होगा। पुराने रिश्तेदार या परिचित से स्नेह मिलेगा।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज आपका मूड अच्छा रहने वाला है, जिसकी वजह से आज आप भी अच्छा महसूस करेंगे। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। कोई उधार दिया हुआ या रुके हुए पैसे की वापसी होगी। आर्थिक समस्या के हल हो जाने से सुकून मिलेगा तथा किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आज का दिन अति उत्तम नजर आ रहा है। निवेश संबंधित योजनाओं में लाभ मिल सकता है। समय रहते जरूरी कार्य पूरे करें। धार्मिक यात्रा संभव है। कुछ नया करने की इच्छा प्रबल होगी और उससे संबंधित योजना भी बनेगी। जो लोग आपके कार्य में अवरोध पैदा कर रहे थे वे अब खुद आपके कार्य की प्रशंसा करेंगे। युवाओं को अपने करियर संबंधी उचित नतीजे हासिल होंगे।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
किसी काम को करने में बिल्कुल आलस ना दिखाएं। आज आपके पास कुछ नयी जिम्मेदारियां आ सकती है। आपकी तीव्र बुद्धि के कारण आपको पुरुस्कार मिलने के योग नजर आ रहे हैं। अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कुछ लोगों के प्रति आपका व्यवहार कठोर रहेगा, लेकिन यह उनकी भलाई के लिए ही है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज का दिन आपके लिए शुभ है, मन में अधिक ऊर्जा की अनुभूति करेंगे। परिवार के साथ मेलजोल सही रहेगा। सामान्य बीमारियां परेशान कर सकती है। आज किसी अनजान शख्स से सलाह ना लें, नुकसान हो सकता है। घर के किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। घर में मेहमानों का भी आगमन से वातावरण और अधिक खुशनुमा बन जाएगा।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
लोग आपकी योग्यता व प्रतिभा की सराहना करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों का आज का दिन सुखद रहने वाला है। पारिवारिक स्तर पर खुशियों में वृद्धि संभव है। पूरा दिन खुशनुमा बना रहेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त होने के योग हैं। परिस्थिति को देखने का नया नजरिया और अपने सीमित विचार दोनों के बारे में भी आपको जागरूकता महसूस होगी।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज का दिन ठीक रहेगा। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। भविष्य के लिए बड़ी योजना बना सकते हैं। अपना काम खुद करें, किसी और पर ना टालें। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। खास मित्र से विवाद हो सकता है। मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित होगा, इसलिए सेहत पर ध्यान दीजिए।

sv news


*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज का दिन उतना आपके पक्ष में नहीं रहेगा, इसलिए जिन बातों के से संबंधित आपको कठिनाइयां महसूस हो रही है उनका केवल अवलोकन करें उनको देखकर दुखी न हो। आज कोई जरूरी फैसला लेने से भी बचें। आज कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। करियर में आपकी तरक्की के रास्ते खुल सकते हैं। कुछ खास जगहों पर आपकी प्रशंसा हो सकती है। नींद से संबंधित समस्या तकलीफ दे सकती है।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। कम समय में काम को पूर्ण करेंगे। मेहनत अधिक होगी। परिवार में सब सामान्य होगा। आपके काम जल्दी ही पूरे हो जाएंगे। रोजमर्रा के काम पूरे होने में कोई रुकावट नहीं आएगी। नौकरी में तरक्की के आसार है। अपनी जिम्मेदारियों पर पूरा ध्यान दें। पार्टनर के लिए समय निकालें। सेहत के मामले में सावधानी जरूर रखें।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
मन में दुविधा बनी रहेगी जो आपको परेशान कर सकती हैं। किसी महत्त्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आपको बुलाया जा सकता है। परिजनों के साथ भी अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहे तथा वाहन भी सावधानी पूर्वक चलाएं। चोट लगने की आशंका है। आज जीवनसाथी और अपने मित्रों के साथ थोड़ा समय व्यतीत करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad