Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 27 मई 2022: मेष, कर्क और मीन राशि वालों को व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिलेगा, वृष और सिंह राशि वालो की इच्छाएं होंगी पूरी

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज शुकवार 27 मई 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। आपका पराक्रम सफलता दिलाएगा। योजनाओं को कार्यरूप दें। निश्चित तौर पर आगे बढ़ रहे हैं। महत्वपूर्ण मामलों पर आपको कोई योजना बनानी पड़ सकती है। भावनाओं में बहकर निर्णय लेने का संकेत दिख रहा है इस बारे में थोड़ा सचेत रहिए। अपने घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह लेकर ही आगे कदम बढ़ाएं।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज कहीं से अचानक पैसा मिलने की उम्मीद है, उससे आप पुराना कर्ज भी चुकता कर देंगे। कहीं से कोई दुखद समाचार मिल सकता है जिसकी वजह से तनाव रहेगा। गुप्त शत्रु आपको हानि पहुंचाने की कोशिश करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामजिक कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में व्यय हो सकता है। स्टूडेंट्स को अधिक मेहनत करनी होगी। धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आज जो चीजें आपके लिए रूकावटें बन रही हैं, उन्हें नजर अंदाज करने की कोशिश करें। नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। आज आपके अपने पिता के साथ संबंध खराब हो सकते है, लेकिन धैर्य और प्रेम से बात करने से आपकी ये समस्या भी हल हो जाएगी। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो उसमें आपको जीत हासिल होगी।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
निवेश करने के लिए समय अनुकूल नहीं है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही चुनौतीपूर्ण रहेगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। प्रेम संबंधों में पड़कर अपने कैरियर के साथ कोई समझौता ना करें। विद्यार्थियों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा। मौसमी बीमारियों से लापरवाह ना रहें।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आकस्मिक धनलाभ होने की भी संभावना है। वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ ऐसा बोल सकते हैं जिससे नुकसान होगा। भूमि और संपत्ति-मामलों से आपको छुटकारा मिल जाएगा। आज आपको मेहनत के अनुरूप परिणाम कम मिलेगा। जीवन में आ रहे अच्छे और बुरे अनुभव को समझने की कोशिश करें। भागदौड़ के कारण बदन दर्द की तकलीफ हो सकती है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी नई जगह निवेश से बचे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। काम से संबंधित बातों में आपको योग्य व्यक्ति के मदद की जरूरत पड़ सकती है और वक्त पर वह जरूरत आपकी पूरी भी होगी। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। परिवार के किसी सदस्य को आपकी जरूरत रहेगी। रिश्तों में निकटता आएगी। क्रोध में लिए गए निर्णय कारण आपको पछताना पड़ सकता है। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन खान पान पर ध्यान दे। अपनी जेब ढ़ीली करने के लिये तैयार रहें आवश्यक खर्च होने वाला है। घर की साफ-सफाई तथा शॉपिंग के कार्यों में भी समय व्यतीत होगा।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आप अपनी रुकी हुई योजनाओं को पूर्ण करेंगे। अविवाहित लोगों के लिए आज दोस्तों के साथ मौजमस्ती करने का दिन है। घूमने-फिरने का प्रोग्राम बना सकते हैं। बेवजह लोगों से कहासुनी हो सकती है। दु:खद समाचार मिलने से नकारात्मकता बढ़ेगी। किसी भी प्रकार के निवेश से बचें क्योंकि वित्त की दृष्टि से यह दिन अनुकूल नहीं है। आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
कोई अप्रिय घटना मिलने के संकेत मिल रहे हैं। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। किसी प्रकार की मान-हानि जैसी स्थिति बन रही है। घर में ही रहकर व्यायाम करें। अपने स्तर पर शान्त बने रहेंगे। इस माह में आप बुजुर्गों, गरीबों, बीमारों, असहाय लोगों की मदद करेंगे और उनके सरोकारों को अपना बनाने का प्रयास करेंगे। खेल-सामग्री के खुदरा विक्रेता लाभ कमा सकते हैं।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आय से अधिक व्यय से आर्थिक तंगी आने की आशंका है। साधारण मतभेद, चिड़चिड़ाहट रह सकती है। खरीदारी करते समय बजट का अवश्य ध्यान रखें। कामकाज में हुई गलतियों के कारण नुकसान हो सकता है। नौकरी पेशा व्यक्तियों के काम से उनके उच्च अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। अपने खानपान, व्यायाम तथा दिनचर्या को एकदम सुव्यवस्थित रखें। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज बेचैन महसूस करेंगे और किसी तरह के विचारों में खोए रहेंगे। निवेश की दृष्टि से आपके लिए आज का दिन अशुभ है। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। किसी व्यक्ति से थोड़ी बहस हो सकती है। नौकरी पेशा व्यक्तियों को विषम स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। नए कार्यों की योजना बनेगी। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। अपनी भावनाओं को वश में रखें। अपने स्वास्थ्य को लेकर अपना पूरा-पूरा ख्याल रखें। परिवार के सदस्यों का आपके जीवन में विशेष महत्व होगा। आय प्राप्ति के नए स्रोत बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में माधुर्यता बनी रहेगी। कोई बड़ा खर्च अचानक सामने आ सकता है। पहले किसी व्यक्ति को दिए गए कर्ज की वसूली हो सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad