Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 28 May 2022: मेष, वृष और कर्क राशि वाले बरतें आर्थिक मामलों में सावधानी, भगवान शनि की विपरीत चाल दे सकती है इनको कष्ट

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज शनिवार 28 मई 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
बता दे कि इस राशि के लोगों के लिए समय उचित नहीं है, इसलिए जरा सतर्क रहे। इसके इलावा परिवार में कोई आयोजन हो सकता है, जिसके चलते आप पर कार्य का भार बढ़ सकता है। हालांकि कोई नया काम शुरू करने में देर हो सकती है, लेकिन आप इसी तरह से मन लगा कर काम करेंगे, तो सफलता जरूर मिलेगी। आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
किसी परिजन को मुश्किल समय में आपकी जरूरत पड़ सकती है। आप हर मुमकिन मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। आज आप अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें, अन्यथा किसी से विवाद हो सकता है। आज आपको कोई बहुत महत्वपूर्ण सूचना भी मिल सकती है। अपने रिश्तेदारों के सुझावों पर आंख बंद करके अमल बिलकुल न करें।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
जितना महत्व आप परिवार के लोग को और समाज के लोगों को दे रहे हैं, उतना ही महत्व खुद की बातों को भी देने की आवश्यकता है।मन थोड़ा विचलित रह सकता है। आज अपने स्वास्थ्य को लेकर बिल्कुल भी लापरवाह न हों। शादीशुदा जातकों को कुछ चुनौतियां दिखाई पड़ेंगी। माता-पिता आपसे बेहद खुश होंगे। आशीर्वाद के रूप में आपको उनसे कोई गिफ्ट मिल सकता है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आपके मित्र है या करीबी व्यक्ति द्वारा आप को लक्ष्य से भटकाने की कोशिश की जाएगी। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक दिन लगभग सामान्य रहेगा। कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला हल नहीं हो सकेगा। आपको अपनी संगत और आसपास के लोगों की ठीक से परख करने की आवश्यकता है।

sv news

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
घर और ऑफिस में तालमेल बनाने में आप सफल रहेंगे। आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। कुछ समय से चल रही समस्या होने से तनावमुक्त महसूस करेंगे। अपने वर्तमान गतिविधियों पर ध्यान दे पाएंगे। आज के दिन किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण आपको लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं। विद्यार्थियों के लिए आज उत्तम फलदायी दिन रहेगा।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज का दिन उतार-चढ़ाव से परिपूर्ण रहेगा। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। बढ़े हुए खर्च के कारण आप चिंतित हो सकते हैं।घर में तनाव रह सकता है लेकिन बड़ो के फैसले पर कोई सवाल न उठाये। साथ ही आज चिंता भी रहेगी। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। रोमांटिक मामले में सम्भल कर रहें। निकट मित्र का व्यवहार दुःखी कर सकता है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
कभी-कभी आपका अहम आपकी योजनाओं को साकार करने में दिक्कत पैदा कर सकता है। आज आपको कोई नया मौका मिल सकता है जो आपकी तरक्की के लिए सहायक सिद्ध होगा। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं, सफलता निश्चित है सिर्फ लापरवाही न बरतें। यदि आप बड़ा बदलाव देखना चाहते हैं तो संयम भी आपको उसी तरह से बनाए रखना जरूरी होगा।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
नए लोगों से दोस्ती के योग बन रहे हैं लेकिन नए मित्र बनाने से बचे घर के सभी सदस्य आपको डांट सकते है। किसी भी अनजान आदमी के साथ बाहर न जाए। अपने जीवन की दिशा को लेकर मन में कुछ असमंजस बना रह सकता है। अपने स्वास्थ्य का भी विशेष ध्यान रखें। आंख के रोगों से कष्ट बढ़ सकता है। बड़ों की सलाह को नजरंदाज न करें।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
लोगों में दूसरे के प्रति स्नेह और प्रेम की भावना रहेगी। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, जल्दबाजी में निर्णय न लें। आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है। आपकी किसी नकारात्मक बात की वजह से कुछ लोगों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
अपने महत्वपूर्ण काम दोपहर से पहले निपटा लें, उसके बाद रूकावट बन सकती है। आज आप थोड़ा चिंतित भी हो सकते हैं। स्वास्थ्य को लेकर सजग रहें। युवा वर्ग प्रेम संबंधों में न पढ़कर अपने करियर पर भी ध्यान केंद्रित रखें। परिवार के लोगों के द्वारा लिए गए कुछ निर्णय आपके मन के विरुद्ध होने की वजह से आपके और उनमें आपसी विवाद चलते रहेंगे।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
अपने विचारों और दिल की बातों को किसी ऐसे के साथ साँझा करे जो आपके बेहद करीब है। सेहत के मामलों को नजर अंदाज ना करें। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। अनावश्यक चीजों पर धन खर्च न करें। आज धन लाभ के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज नए कार्य में हाथ ना डालें। आज आप का कोई गलत काम आपको फंसा सकता है, इसलिए सावधान रहें। आप और आपका साथी घरेलू कामों से जुड़े छोटे मुद्दों पर लड़ सकते हैं। पेशेवर मोर्चे पर कुछ परेशान करने वाले काम होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें, हड्डी सम्बन्धी समस्या रह सकती है। विरोधियों से भी सचेत रहने की आवश्यकता होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad