Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 6 मई 2022 : आज कुछ राशियों को मिल सकता है अचानक कोई बड़ा सरप्राइज, लेकिन इनको रहना होगा घरेलू मामलों में जरा संभलकर

 

sv news

surajvarta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज शुक्रवार, 06 मई 2022 है। हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो जाएगा। किसी एक मुद्दे को लेकर आपको किस्मत का साथ भी मिल सकता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त आज हो सकता है। आज आपके प्रिय के बीच दरार पड़ सकती है, इसलिए गलतफहमी से बचें। मन्दिर-निर्माण में धनराशि भेंट करें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज असहजता आपकी मानसिक शांति में बाधा पैदा कर सकती है। परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेन पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। ट्रांसपोर्ट सम्बन्धी वाहनों के डीलरों को अच्छा लाभ हो सकता है।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
आपका अपने कार्यों के प्रति बहुत अधिक गंभीर और जागरूक रहना लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण करेगा। काफी समय बाद घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। रिलेशनशिप के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। टेंट हाउस और मेरिज हाउस वालों को लाभ का अवसर मिल सकता है। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा। आज किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। पुराना अटका भुगतान मिल सकता है।

sv news

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
किसी भी काम को मना न करना आपका खास गुण है और इसी कारण चुनौतियों का सामना करने में आपको आनंद मिलता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। घर-परिवार के रखरखाव की व्यवस्था संतोषजनक रहेगी। दोस्तों के साथ मौजमस्ती में बिताए गए पल यादगार बनेंगे। आज आपकी सकारात्मक सोच आपके जीवन में बड़ा बदलाव लाएगी।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
समय अनुकूल है जो आपको आशावादी बनाकर रखेगा और किसी सफलता का जरिया भी बनेगा। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने का प्रयत्न करें। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं। महिलाएं अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
अपने कार्यक्षेत्र में आज आपको एक नई शुरुआत का संकेत भी मिल सकता है। बेवजह की बातों में अपना समय बिल्कुल नहीं बर्बाद न करें। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी। कुछ समय से किसी कार्य के लिए चल रही मेहनत रंग लाएगी। अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा दोबारा हासिल होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
जितनी भी कठिन परिस्थिति आपके ऊपर बन रही है, जिस संकट से सामना हो रहा है, उसे दूर करने के लिए आपको खुद के ऊपर विश्वास बढ़ाना होगा। समाज में लोगों से मिलना जुलना बढ़ाएंगे। आज किसी बात के होने से मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी। दोस्‍तों के आने से आपकी खुशी और बढ़ जाएगी। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज क्रोध में गलत शब्दों का प्रयोग ना करें। दूसरों के ऊपर आज भरोसा न करें। भूमि-भवन या फिर रुपये-पैसे से जुड़ा कोई मामला आज टाल दें। कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कुछ समय अपने परिवार और संबंधों के लिए भी जरूर निकालें। सेहत के मामले में आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। किसी पारिवारिक कार्य के लिए यात्रा करनी पड़ सकती है।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज आपका मन पूरे दिन बेहद खुश रहेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। विवाहित जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। घर के लिए कोई नई खरीददारी कर सकते हैं। आज नया आर्थिक करार अंतिम रूप लेगा और धन आपकी तरफ आएगा।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपने प्रेमी के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते हैं। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज आपको अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ अच्छे मौके मिलेंगे। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला करेंगे। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ जायेगा। आज बिना समझे-बूझे किसी कानूनी दस्तावेज पर हस्ताक्षर न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad