प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज मे अराजकतत्वों के द्वारा महिला को बंदूक सटाकर बेटी से दुष्कर्म की कोशिश की गई। महिला की शिकायत पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच मे जुटी हुई है। धूमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने दो युवकों पर घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। विरोध करने पर मां को बंदूक सटाने की बात कही है। अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने को लेकर धमकाया। पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। युवती का कहना है कि 29 अप्रैल की रात राजेंद्र प्रजापति और मोहित नामक युवक उसके घर में जबरन घुस गए। उसके साथ छेड़खानी करने लगे। मां ने देखा तो विरोध किया, जिस पर उनको बंदूक सटाते हुए धमकाया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की गई। उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली गई। धमकी दी गई कि अगर किसी को कुछ बताया तो इसे वायरल कर देंगे। डर के कारण उसने किसी से शिकायत नहीं की। 13 मई को कोचिंग से वापस घर लौटते समय रास्ते में दोनों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, जिस पर वह भागी। 112 पर काल करके पुलिस से शिकायत की। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों भाग निकले थे। घटना से वह इतना भयभीत हो गई कि जान देने की बात सोचने लगी। धूमनगंज पुलिस ने उसकी तहरीर पर राजेंद्र प्रजापति और मोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।