प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज मे टोल प्लाजा के पास बाइक सवार बदमाशों द्वारा गैंगस्टर को गोली मार दी गई। जिससे उसे अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। वह हत्याकांड में अभियुक्त है। मऊआइमा इलाके में टोल प्लाजा के निकट बाइक सवार बदमाशों ने गैंग्सटर रुखसार को गोली मार दी। रुखसार भी अपराधी है। वह मऊआइमा के ब्लाक प्रमुख रहे मोहम्मद शमी हत्याकांड में नामजद अभियुक्त है। उसके कंधे पर गोली लगी है। हालत खतरे से बाहर है। अभी हमलावरों का पता नहीं चला है। बीती रात नौ बजे के करीब मऊआइमा में दुबारी गांव निवासी रुखसार टोल प्लाजा के पास था तभी उस पर बाइक सवार अपराधियों ने फायर किया और भाग गए। गोली रुखसार के कंधे पर लगी। वह गिरकर तड़पने लगा। भीड़ लगी तो पुलिस पहुंची और रुखसार को उठाकर मऊआइमा सीएचसी ले जाया गया। खून ज्यादा बहने के कारण उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने बताया कि कंधे में धंसी गोली को निकाल दिया गया। उसकी हालत खतरे से बाहर है। खबर पाकर मौके पर सीओ और थाना प्रभारी भी पहुंच गए। रुखसार के परिवार के लोग भी अस्पताल पंहुच गए। रुखसार कुछ साल पहले हुए मोहम्मद शमी हत्याकांड में आरोपित है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह जमानत पर रिहा होकर बाहर आया है। रुखसार के कत्ल की कोशिश करने वाले अपराधी कौन हैं। अभी इस पर रहस्य बना है। पुलिस मौके पर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि रुखसार के घरवालों से तहरीर मिलने पर मुकदमा लिखा जाएगा। अभी यह पता लगाया जा रहा है कि गोली मारने वाले कौन थे औऱ क्यों मारी। गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही पता लगाया जाएगा।