प्रयागराज (राजेश सिंह)। प्रयागराज के फूलपुर मे स्कार्पियो गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्री की मौत हो गई। जिससे हड़कंप मच गया। सुचना पर इलाकाई पुलिस घटनास्थल पर पहुंच शवों को कब्जे में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कसरावद चाचकुलिया निवासी 58 वर्षीय मौजी लाल पटेल दोपहर करीब 12 बजे 25 वर्षीय पुत्री साधना के साथ मोपेड से कहीं जा रहे थे। वरुणा से उग्रसेनपुर जाने वाले मार्ग पर स्थित खोजापुर गांव के सामने हादसा हुआ। ज्यों ही मोपेड खोजापुर गांव के समीप पहुंची, तेज रफ्तार से आ रही स्कार्पियो ने मोपेड में टक्कर मार दिया। स्कार्पियो की टक्कर से दो पहिया वाहन मोपेड सवार मौजी लाल पटेल और उनकी पुत्री साधना छिटककर दूर जा गिरे। हादसे के बाद जब तक आसपास के लोग जुटते स्कार्पियो लेकर चालक फरार हो चुका था। इसी बीच सूचना पाकर फूलपुर थाने की पुलिस भी पहुंची। हालांकि तब तक पिता-पुत्री की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जानकारी होने पर मौजी लाल के परिवार के लोग बिलखते हुए पहुंचे। परिजनों मे कोहराम मचा हुआ है।