प्रयागराज (राजेश सिंह)। मध्य प्रदेश के पांच लोग सेल्फी लेते समय गंगा नदी में डूबने लगे। जिन्हें जल पुलिस की तत्परता से बचा लिया गया। बता दें कि प्रयागराज में बुधवार की दोपहर में गंगा नदी में स्नान के दौरान सेल्फी ले रहे पांच लोग पानी में डूबने लगे। घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवान फौरन नदी में कूदकर सभी को सकुशल बाहर निकाला। यमुनापार में नैनी थाना क्षेत्र के अरैल घाट पर बुधवार दोपहर में हुआ। अचानक नदी में डूबते लोगों को देख हड़कंप मच गया। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से श्रद्धालु स्नान के लिए अरैल घाट पर पहुंचे। वे सभी गंगा नदी में स्नान करने लगे। स्नान के दौरान कुछ लोग सेल्फी लेने लगे। उनमें शेल्फी लेने की होड़ लगी तो यह भी नहीं देखा कि वे गहरे पानी की ओर जा रहे हैं। अचानक पांच लोग गहने पानी में पहुंचकर डूबने लगे। बताते हैं कि प्रतिभा सिंह, स्वाति सिंह, प्रियंका, श्रृजल, प्रतीक स्नान के दौरान सेल्फी ले रहे थे। तभी अचानक पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी में चले गए। पांचों लोगों को डूबता देख कर साथ में अन्य लोग चीखने-चिल्लाने लगे। शोर सुनकर घाट पर मौजूद जल पुलिस के जवान गंगा नदी में कूद गए। गोताखोर मनोज कुमार, संजय कुमार सिंह, आनंद वर्धन और मनीष सिंह ने पानी में डूब रहे पांचों लोगों को रस्सी के सहारे घाट तक सकुशल ले आए। सभी को समीप के अस्पताल भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर जाने दिया गया।