Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 13 जून 2022 : आज इन राशियों के लोग मारेंगे बाजी, हर चुनौती का सामना करने में होंगे कामयाब

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज सोमवार 13 जून 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

आचार्य पंडित प्रदीप दुबे (रया, भदोही) और पंडित आनंद पाण्डेय (सोरांव, मेजारोड, प्रयागराज) के अनुसार राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
यदि किसी प्रकार की न्याय नीति या कानून संबंधी कोई बात हो तो बेहतर है जल्‍दबाजी से बचें। सोच-समझकर क‍िसी की राय लेकर ही आगे बढ़ें। जीवन साथी के साथ किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। आपके कुछ खास कामों में रूकावट आ सकती है। आपके आलोचक और शत्रु आपके लिए समस्याएं पैदा करेंगे। स्वास्थ्य की बात करें तो माइग्रेन के मरीज हैं तो विशेष सावधानी बरतें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
कामकाज के सिलसिले में आपके ऊपर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। किसी काम में आपका ध्यान भटक सकता है। विद्यार्थियों का मन किताबों से हट कर दोस्तों या मोबाइल में व्यस्त रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार के घर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। प्रोपर्टी संबंधी कोई भी कार्य आज टाल दें। समाज कल्याण अधिकारियों को विभागीय विपरीतता का सामना करना पड़ सकता है।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
रुके हुए कामों की शुरुआत होगी। जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। आपका आकस्मिक धन खर्च हो सकता है। कार्यस्थल पर मुद्दों को हल करने के लिए आपको व्यवस्थित या समायोजन करना पड़ सकता है। कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी जो आपके दिल के बहुत करीब हैं। आज आपकी तारीफ होगी। आप मेहनत पर ध्यान दें, कार्य में सफलता मिलेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। दिन की शुरुआत में स्वास्थ्य सम्बंधित समस्या तकलीफ दे सकती है। भविष्य संबंधी भी कुछ योजनाएं बनेंगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
किसी मित्र को अपना कोई राज न बताए वरना आपकी बात का फायदा उठा सकता है। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। मन शांत रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बीतेगा। परिजनों का सहयोग प्राप्त होगा। संपत्ति संबंधी कार्यों को करने के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ है। नए काम या व्यवहार करते समय धीरे-धीरे आगे बढ़ने की कोशिश करें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज दिन भर व्यस्तता बनी रहेगी। ऑफिस में किसी विषय पर आपसे भी सलाह ली जा सकती है। अब तक जो भी निवेश किए हैं उनमें आशातीत लाभ होने के आसार है। आपकी कोई झूठी तारीफ भी हो सकती है। कोर्ट सम्बंधित कोई भी कार्रवाई कुछ दिन के लिए टाल दें। गरिष्ठ तथा तला-भुना भोजन खाने से परहेज करें। पुरानी बातों को सोचकर तनाव में ना रहें।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज सामाजिक मेल मिलाप के लिए अच्छा दिन है। करियर के मामले में विपरीत रह सकता है। बातचीत के मामले में आप बड़े सजग रहते है। लव लाइफ को लेकर नकारात्मक विचार रहेंगे। जिन सीमित विचारों की वजह से आप आगे बढ़ नहीं पा रहे थे, उनको दूर करना संभव होगा। आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। पार्टनर पर किसी भी प्रकार का दबाव न बनने दें।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आपका मित्रों और साझेदारों के साथ मतभेद हो सकता है। सेहत और पैसों को लेकर आपको अधिक सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। मन में कोई समस्या या परेशानी रहेगी। कारोबार से जुड़ी लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करे। विद्यार्थियों का मन खेल-कूद में अधिक रहेगा।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
खर्चों में अचानक ज्यादा बढ़ोतरी होने से मन में निराशा रहेगी। इसके बावजूद परिवार का कोई व्यक्ति दूर यात्रा पर जा सकता है। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। किसी अटके हुए काम को पूरा करने का उचित समय है। जरूरत से ज्यादा खर्च करने से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख और शांति बनी रहेगी। रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने की हड़बड़ी न करें।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज का दिन आपके लिए फलदायक होगा। आपकी कोई अधूरी मनोकामना पूरी हो सकती है। लोगों के साथ जुड़े रहने की वजह से अपनी नकारात्मक भावनाओं को दूर रख पाना संभव होगा। धन के मामले में किसी तरह की लापरवाही ना बरतें, नहीं तो परेशानी उठानी पड़ सकती है। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। अभी आपके अंदर परिस्थिति के अनुसार क्षमता न होने से बड़े बदलाव कठिन महसूस हो सकते हैं।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आज अधिकतर समय सुख सुविधा व मनोरंजन संबंधी कार्य में व्यतीत होगा। जिससे स्वयं को काफी हल्का फुल्का और ऊर्जा युक्त महसूस करेंगे। भाग्य भी आपका सहयोग कर रहा है। अपने अधूरे कामों को निपटाने का उचित समय है। अचानक किसी अजनबी पर विश्वास न करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। कोई बड़ा झूठ बोलना भी भारी पड़ सकता है।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज कोई प्लान न बनाएं। पैसों को लेकर आज किसी के साथ आपका वाद विवाद हो सकता है। उच्च अधिकारियों के साथ टकराव से बचें। आमदनी और खर्चे बराबर रहेंगे। अचानक उधार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है। अगर आप साझेदारी में कोई व्यापार शुरू करना चाहते हैं तो यह समय बहुत ही अच्छा रहेगा। ब्याज का काम करने वालों को विपरीतता का सामना करना पड़ सकता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad