प्रयागराज (राजेश सिंह)। दीपावली के पावन पर्व पर शंकरगढ़ पुलिस ने मानवता और अपनापन की एक सुंदर मिसाल पेश की। पुलिस ने बस्तियों में जाकर गरीब और जरूरतमंद बच्चों को मिठाई और पटाखे बांटे, जिससे बच्चों के चेहरों पर खुशी खिल उठी।
नारीबाजी चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने स्वयं बस्तियों में पहुंचकर बच्चों को मिठाई बांटी और उन्हें सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने के लिए जागरूक भी किया। बच्चों ने पुलिस को देखकर पहले थोड़ा संकोच किया, लेकिन मिठाई और पटाखे पाकर उनके चेहरे खुशी से खिल उठे।
इस दौरान चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ बाजारों का भी भ्रमण किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने दुकानदारों और आम लोगों से अपील की कि दीपावली को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाएं, पटाखों का प्रयोग सावधानी से करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस कदम की जमकर सराहना की। लोगों का कहना है कि पुलिस का यह मानवीय चेहरा समाज में विश्वास और अपनापन बढ़ाता है
