Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 9 जून 2022 : कुछ राशियों की बंद किस्मत के दरवाजे खोल देगा आज का दिन, एक साथ बरसेगी भगवान विष्णु और माँ लक्ष्मी की कृपा

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज गुरुवार 09 जून 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

sv news

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
आज आप ऊर्जावान और शांत महसूस करेंगे। इस दिन को एक शक्ति दिवस के रूप में उपयोग करें ताकि आप उन सभी कार्यों को पूरा कर सकें जो आप अगले दिन के लिए छोड़ रहे हैं। सुखद समाचार से आत्मबल में वृद्धि होगी। शारीरिक और मानसिक स्थिति का बहुत ध्‍यान रखिए। किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है। वैवाहिक जीवन में उत्पन्न हो रही समस्याओं की चर्चा अन्य लोगों के साथ बिल्कुल न करें।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज आप नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करेंगे। आर्थिक स्तर पर आप मजबूत बने रहेंगे। जीवनसाथी के साथ प्यार व भरोसा बढ़ेगा, संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा। परेशान नहीं होना है आप अपनी हिम्मत से सफलता पा लेंगे। निवेश की दृष्टि से दिन अशुभ है। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। कोई अटकी प्रक्रिया फिर से शुरू हो सकती है।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
अपने करियर के प्रति महतवपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो। नौकरी पेशा लोगों को कोई ऑफिशियल यात्रा भी करनी पड़ सकती है । स्वास्थ्य का ख्याल रखने की बहुत जरूरत है। खासतौर पर अपनी डाइट और एक्सरसाइजेस पर पूरा फोकस करें।  दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम और सामंजस्य पूर्ण माहौल रहेगा। प्रेम संबंध भी रोमांटिक ही रहेंगे।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज आपके खर्चों में वृद्धि हो सकती है लेकिन नए स्रोतों से आय उन्हें संतुलित करेगी। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यक्तिगत व्यस्तता के साथ-साथ घर परिवार के लिए भी समय जरूर निकालें। प्रेम संबंधों में भी एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रखना जरूरी है। विवाह योग्य लोगों के लिए बेहतरीन रिश्ता आने की भी संभावना है।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
मन में कुछ अनहोनी जैसी आशंका होने से भय रहेगा, लेकिन यह मात्र आपका भ्रम ही है इसलिए अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। कामकाज मिला-जुला रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोग लाभान्वित होंगे। कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ सफल रहेगी। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष रूप से सचेत रहें। लापरवाही करना समस्या को बढ़ा सकता है।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज का दिन कामकाज के लिए बेहतर है। आज आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी लेकिन अचानक खर्च भी बढ़ने वाला है। घर में अतिरिक्त कार्यभार की वजह से कोई महत्वपूर्ण काम रुक भी सकता है। आज का दिन स्वास्थ्य के लिए भी बेहतरीन साबित होगा। वाणी में मधुरता होगी, जिसके कारण अपने मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर होंगे। कार्यस्थल पर आपके उच्च अधिकारी आपसे प्रसन्न रह सकते हैं।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आपकी सलाह दूसरों के काम आएगी। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। संयम बरतने की जरूरत है। आप झूठी तारीफों के कारण उलझन में पड़ सकते हैं। अधिक ठंडी वस्तु का सेवन करने से बचें। मित्र परिवार से जुड़ी नाराजगी दूर होने लगेगी। जरूरत से अधिक किसी से भी अपेक्षा ना रखें। कहीं से अचानक से धन आने से आप की स्थिति और बढ़िया हो जाएगी। योगा, व्यायाम आदि को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आपके कामकाज के तरीकों में बदलाव हो सकता है, जिससे आपको फायदा होगा। इसके साथ ही कामकाज की टेंशन कम हो सकती है। दौलत संबंधी मामले आसानी से आगे बढ़ेंगे एवं अच्छा मुनाफा भी कमाएंगे। अपना नजरिया मित्रों और रिश्तेदारों पर थोपने का प्रयास न करें। ऐसा करना उन्हें नाराज भी कर सकता है। सजावटी गहनों के कारोबारी लाभ कमा सकते हैं।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज परिवार का मान सम्मान बढ़ेगा। प्यार की ताकत आपको प्यार करने की वजह देगी। घर में परिजनों के साथ मिलकर समय बिताना आपको अच्छा लगेगा। आज आपकी जिंदगी में कोई ऐसा व्यक्ति आएगा जो आपका सही मार्ग दर्शन करेगा। लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते है। प्रॉपर्टी खरीदने से संबंधित कोई विचार मन में आ सकते हैं। रिलेशनशिप से संबंधित बातों के प्रति लापरवाही न रखें।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। मन में अनेक प्रकार के ख्याल आएंगे, जो आपको अलग-अलग दिशाओं में सोचने पर विवश करेंगे। इससे काम में रुकावट आएगी। आप बिल्कुल अनावश्यक वस्तुओं पर अपने खर्चों से परेशान हो जाएंगे। किसी मित्र की सलाह आपके लिए नकारात्मक साबित हो सकती हैं, इसलिए अपनी क्षमताओं पर ही विश्वास रखें।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
हाथ में लिए गए काम को अंजाम तक पहुंचाना आपके लिए आसान होगा। लोगों से प्राप्त हो रही मदद की वजह से कई काम वक्त पर पूरे हो सकते हैं। आज क्रोध और वाणी पर नियंत्रण रखें अन्यथा बनते काम बिगड़ जाएंगे। पैसे का उधारी संबंधी लेन-देन करते समय वापसी भी सुनिश्चित जरूर कर लें। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। घुटनों तथा जोड़ों के दर्द की समस्या परेशान कर सकती हैं।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
इस समय आय की स्थिति भी बहुत ही मंद रहेगी। लाभ के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अवहेलना ना करें। पति-पत्नी के आपसी संबंध उचित रहेंगे। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। काम और व्यक्तिगत जीवन में तालमेल बनाना सीखे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad