Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

sv news

प्रयागराज (राजेश सिंह)। भीरपुर क्षेत्र के पचदेवरा गांव में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। भीरपुर क्षेत्र के पचदेवरा गांव में रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुधांशु शुक्ल पुत्र सूर्यकांत शुक्ल के रूप में हुई है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। परिजनों के अनुसार, सुधांशु शुक्ला का वर्ष 2011 से मानसिक बीमारी का इलाज प्रयागराज स्थित एक चिकित्सक के यहां चल रहा था। रविवार को करीब 12.30 बजे वह घर से निकले थे। इसके बाद ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक अपने पीछे पत्नी अनीता देवी सहित दो बेटियां महक शुक्ला (10) और भूमि शुक्ला (8) छोड़ गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया और शव का अंतिम संस्कार कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad