प्रयागराज (राजेश शुक्ला)। जुमे की नमाज के बाद शुक्रवार को प्रयागराज शहर के पुराने इलाके अटाला में आगजनी और पथराव की घटना को लेकर प्रशासन सख्त है। रविवार दोपहर बाबा का बुलडोजर मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर पर पुलिस के उच्चाधिकारी, पीडीएफ के अधिकारी सहित दो बुलडोजर पहुंच गये। दोपहर 12.35 पर बुलडोजर गेट तोड़कर अंदर की तरफ बढ़ा।
इससे पहले पीडीएफ के अधिकारियों ने घर में रहने वालों को सूचना देकर बाहर निकलने का आदेश दिया था। मास्टरमाइंड जावेद पंप दो दिन पहले ही पकड़ा गया था।
बवाल के मास्टरमाइंड जावेद पंप के जेके आशियाना करेली स्थित मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू है। घर के आसपास का इलाका छावनी में तब्दील हो चुका है। इस इलाके को फोर्स ने चारों तरफ से घेर लिया है। ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान कोई विराेध न कर सके, इसलिए लिए पूरी तैयारी की गई है। छतों से भी पुलिस निगरानी कर रही है। बता दें कि प्रयागराज के अटाला में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जमकर बवाल हुआ था। उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव के साथ कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। पुलिस व पीएसी की गाडि़यों में तोड़फोड़ व आग लगाई गई थी। इस बवाल में पुलिस व प्रशासन के कई अधिकारियों समेत आरएएएफ और पुलिस के जवान जख्मी हुए थे। आम लोगों के साथ पत्रकार भी चोटिल हुए थे। इस बवाल को लेकर प्रशासन सख्त है। प्रशासन ने उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई की रूपरेखा तैयार कर चुका है पुलिस प्रशासन और प्रयागराज विकास प्राधिकरण (पीडीए) के अधिकारियों ने अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की प्लानिंग पर विचार किया। इस दौरान अवैध निर्माण करने वालों के नाम की सूची फाइनल की गई। प्रयागराज की कई थानों की पुलिस, पीएसी व आरएएफ के जवान भी बवाल के मास्टरमाइंड जावेद पंप के घर पर डटी है।
दूसरी ओर प्रयागराज में हुए बवाल, पथराव व आगजनी की घटनाओं को लेकर पुलिस दबिश देकर लगातार उपद्रवियों की गिरफ्तारी भी कर रही है। प्रयागराज में अब तक 68 लोगों की गिरफ्तारी हाे चुकी है। इसके अलावा करीब 20 संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ा है। उनसे पूछताछ चल रही है, लेकिन गिरफ्तारी नही दिखाई गई है।