Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile Aaradhya beauty parlour

एस बीआई मेजा ने नवोदय में किया वृक्षारोपण

 

Svnews

मेजा,प्रयागराज।(हरिश्चंद्र त्रिपाठी) 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एस बी आई मेजा के ब्रांच मैनेजर रजत द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे उप शाखा प्रबंधक बिपिन बिहारी राय ,,शाखा में कार्यरत मनोज कुमार ने वृक्षारोपण किया।उन्होंने कहा कि पर्यावरण बचाने के लिए वृक्ष ही एक मात्र दावा है।हम सभी को प्रति वर्ष एक वृक्ष अवश्य लगाना चाहिए।कार्यक्रम में जवाहर नवोदय विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सुधा सेठी ने कहा कि संस्था पर्यावरण बचाने के लिए कटिबद्ध है।उन्होंने कहा कि नवोदय में जंगली वृक्ष मौजूद होने के बावजूद भी प्रतिवर्ष वृक्षारोपण का कार्यक्रम करता रहा है। यह के बच्चे वृक्ष को सजाने व सवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है।उन्होंने कहा कि बच्चो को सदन के हिसाब से वृक्ष को पालने की जिम्मेदारी दी जाती है।इसओके पर वरिष्ठ शिक्षक अनिल कुमार सिंह , रविशंकर पांडे , एच एस पांडेय , सुश्री सोनाली पाण्डेय के साथ विद्यालय के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad