- रात दो बजे हाटा (माण्डा) फीडर से जोड़ कर बहाल की गई विद्युत आपूर्ति
- सुबह से फाल्ट खोजने में जुट गई जेई लवकुश बिंद की टीम, दोपहर में बहाल हो सकती है आपूर्ति
मेजा, प्रयागराज (विमल पाण्डेय)। विद्युत उपकेंद्र मेजारोड में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते आपूर्ति ठप रही, आखिर देर रात कर्मचारियों और अधिकारियों के अथक प्रयास से मेजारोड में आपूर्ति बहाल हो सकी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्युत उपकेंद्र मेजारोड में तकनीकी खराबी के चलते सिरसा, तुलापुर, कोहड़ार और कोरांव सहित चारों फीडर घंटों ठप पड़े रहे।
रात को 2:00 बजे तक जेई लवकुश बिंद टीम के साथ 33 केवी लाइन व 11 केवी लाइन तुलापुर फीडर की पेट्रोलिंग व मेगरिंग कराया। बहुत प्रयास करने के बाद रात दो बजे हाटा (माण्डा) फीडर से लाइन जोड़ कर सिरसा, कोरांव और तुलापुर फीडर पर मेग रिंग करके ढाई सौ केवीए पावर हाउस ट्रांसफार्मर मेजारोड चौराहे वह लखनपुर तक लाइन बहाल कर दिया गया। सुबह आठ बजे से पेट्रोलिंग चालू है। सारे स्टाफ अपने-अपने फील्ड में लगे हुए हैं जेई लवकुश बिंद ने आश्वासन दिया है कि लगभग 12 बजे दोपहर तक तुलापुर फीडर चालू होने की संभावना है।
