प्रयागराज (राजेश शुक्ला/राजेश सिंह)। पूर्व नियोजित योजना के तहत कानपुर की तरह ही प्रयागराज में नमाज के बाद उपद्रवियों ने जमकर बवाल काटा। पुलिस, पीएसी और आरएएफ की मौजूदगी में हजारों की संख्या में जुटे उपद्रवियों ने जमकर पथराव और आगजनी का खेल खेला। प्रयाराज के जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और एडीजी के गनर को भी चोट लगी है। वहीं आरएएफ के सिपाही और कुछ अन्य लोग भी चोलिए हुए हैं। इतना ही नहीं उपद्रवियों ने एडीजी के वाहन और पीएसी के वाहन पर भी पथराव किया। पीएसी की एक गाड़ी को आग के हवाले कर दिया।
जंक्शन के सामने से नुरुल्लाह रोड पर जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है। पुलिस ने वहां बैरिकेडिंग कर दी है और लोगों को उधर जाने से रोका जा रहा है। दोपहिया वाहन चार पहिया वाहन सभी तरह के वाहन प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। हालांकि पथराव व बवाल की जानकारी मिलने पर सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई।