Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

राशिफल 12 जुलाई 2022 : आज कुछ राशियों को मिलेगा मनचाहा परिणाम, जबकि कुछ के मन में रहेगी उलझन

 

sv news

suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क

आज मंगलवार 12 जुलाई 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं..

राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।

*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
इस समय ग्रह स्थिति भी आपके लिए अनुकूल बनी हुई है। धार्मिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में आपका रुझान बढ़ेगा। जिसकी वजह से आपकी सोच सकारात्मक व संतुलित होगी। गले में किसी भी तरह का इन्फेक्शन महसूस होने पर तुरंत इलाज लें। विद्यार्थियों का दोस्तों के साथ अधिक समय व्यतीत हो सकता है, इस कारण पढ़ाई में बाधा हो सकती है।

*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
आज का दिन थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बीमारी के इलाज में अधिक पैसा खर्च हो सकता है। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। पैसों का लेनदेन मत कीजिए अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
अतीत की बातें भूलेंगे तभी भविष्य पर नजर जमा पाएंगे। किसी खास की याद सता सकती है। आपकी निर्णय क्षमता कम हो रही है और अपनी क्षमता के अनुसार मेहनत न करने के कारण प्रगति देखने में भी वक्त लग रहा है। परिवारजनों के साथ थोड़ा समय बिताने से रिश्तों में बहुत सुधार आएगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
यह दिन आपके लिए कई बदलाव लायेगा। इसका पूरा फायदा उठाने के लिए अपने प्रयास में कोई कमी न होने दें। आमदनी और पद लाभ हो सकता है। लोगों की गलत प्रतिक्रियाओं का असर आपकी सोच पर न होने दें। खुद को भावनात्मक रूप से मजबूत बनाए रखें। मनोरंजन और शौक पूरा करने के लिए खर्च करेंगे। आपके हर काम के पूरे होने की संभावना है। काम की गति भी बनी रहेगी।

*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
आज का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। घर परिवार की सुख-सुविधाएं और देखरेख संबंधी कार्यों के लिए आप समय निकाल लेंगे। व्यक्तिगत कार्य संबंधी योजना बनेगी। इस समय अपनी कार्य क्षमता पर विश्वास रखें, अपनी योजनाओं पर काम करें, अवश्य ही सफलता मिलेगी। अपने विचारों को पॉजिटिव बनाकर रखें। शुभ फल के लिए अपनी छत या घर के बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर पक्षियों के लिए रखें।

*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आज यश और सफलता प्राप्त होगी। आपका मन चिंता मुक्त होने से राहत महसूस करेंगे और आपके उत्साह में भी वृद्धि होगी। आज कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले सोच विचार कर लें, किसी जानकार की सलाह लेने में भलाई है। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं। किसी निकट परिजन का विशेष मार्गदर्शन करना पड़ सकता है।

*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आप जो भी करते हैं, लोगों की परवाह नहीं करते। कभी-कभी ज्यादा आत्म केंद्रित होना या स्वार्थपन की भावना आने से आपसी संबंधों में दूरियां आ सकती हैं। अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं। किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। किसी को सोच-समझकर उधार दें। व्यक्तिगत संबंध मधुर होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है।

*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। अपनी पर्सनल बातें किसी से भी शेयर ना करें। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। विवाह से संबंधित लिया गया निर्णय आपके और परिवार के लिए योग्य रहेगा।

*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आने की संभावना है। कई क्षेत्रों से लाभ मिलने के योग नजर आ रहे हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। किसी व्यक्ति के लिए अनावश्यक रूप से नकारात्मक शब्दों का प्रयोग न करें। निर्धारित कार्य पूरे होंगे। आय बढ़ेगी। परिवार में सुख- शांति का वातावरण बना रहेगा। भागीदारों पर जरूरत से ज्यादा विश्वास मत कीजिए। कामकाज के प्रति धैर्य रखना होगा।

*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
आज का दिन कोई नया काम करने के लिए बहुत फलदायी है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पिता के साथ तालमेल पर विशेष ध्यान दीजिए। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए ऑफिस में कुछ बेहतर परिस्थितियां बनेंगी।

*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
आप अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए कुछ व्यापक दृष्टिकोण रखेंगे। अपने मनपसंद और रुचि पूर्ण कार्यों में भी समय व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। दुपहिया वाहन चलाना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। नए काम या जिम्मेदारियां मिलने की संभावनाएं हैं। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें।

*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आपके द्वारा भागदौड़ कम करने की कोशिश भी की जा सकती है। व्यापार में तथा आय में वृद्धि होगी। कुछ लोगों से वाद-विवाद हो सकता है। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और किसी की भी बात के कारण इतना प्रभावित न हों की आपके आत्मविश्वास में कमी हो। साझेदारी के काम में आगे बढ़ते जाएंगे। धन, यश और कीर्ति में वृद्धि होगी। आपको प्राप्त हो रही प्रगति की वजह से दिन सुख-शांति भरा रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad