Ads Area

Aaradhya beauty parlour Publish Your Ad Here Shambhavi Mobile

रात मे लखनऊ से आए ड्राइवर की हत्या, हत्या के राज ने पुलिस को उलझाया

SV News

प्रतापगढ़ (राजेश सिंह)। लखनऊ के रहने वाले ओला कैब ड्राइवर की गला रेतकर हत्या कर दी गई। उसका शव प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके में फेंक दिया गया। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई। खबर पाकर परिवार के लोग भी यहां पहुंच गए। पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है। लखनऊ के विनीत खंड-2 गोमतीनगर निवासी 57 वर्षीय प्रेम चंद्र यादव पुत्र विश्वनाथ यादव ने अपनी कार ओला कैब में लगा रखी है। वह रविवार रात करीब आठ बजे कार लेकर घर से निकला था। आखिरी बार रात में करीब 11 बजे उसकी बात पिता से हुई। उसने लखनऊ में ही होने की बात बताई। इसके बाद फिर परिवार के लोगों से संपर्क नहीं हुआ।रात में करीब साढ़े तीन बजे उसकी गला रेतकर हत्या कर दी गई। शव मनगढ़ कुंडा में स्थित यमुना शिक्षण संस्थान के गेट के सामने मनगढ़-लरू मार्ग के किनारे फेंक दिया। सोमवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। कोतवाल के साथ सीओ कुंडा घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि अधेड़ का गला रेतकर हत्या की गई थी। बगल में मोबाइल, पर्स, टीशर्ट व पैंट रखा था। शरीर पर सिर्फ अंडरबीयर व मोजा था। पर्स में मिले आधार कार्ड से मृतक की पहचान प्रेम चंद्र यादव के रूप में हुई। पुलिस ने मोबाइल को चेक किया तो देखा कि एक नंबर से कई बार फोन आया था। उस नंबर पर फोन लगाया तो काल विश्वनाथ ने रिसीव की। बताया कि यह मोबाइल नंबर उसके बेेट का है। फिर उन्हें घटना के बारे में जानकारी दी गई। प्रेम चंद्र घर से वैगनआर कार लेकर निकला था। वह दो मोबाइल फोन रखता था। एक फोन पैड वाला और दूसरा एंड्राएड। एंड्राएड फोन से वह लोकेशन देखता था। उसका शव घटनास्थल जहां पर मिला था, वहां एंड्राएड फोन व कार नहीं मिली। पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे तक उसकी लोकेशन चारबाग लखनऊ रेलवे स्टेशन के पास थी। इसके बाद उसने कार में लगे जीपीएस को बंद कर दिया था। घटनास्थल के पास एक पेट्रोल पंप है। उस पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में देर रात करीब 3.03 बजे प्रेमचंद्र की कार मनगढ़ मोड़ से गांव की ओर जाती और 3.28 बजे बाहर आती दिखी। यमुना शिक्षण संस्थान में लगा सीसीटीवी कैमरा बंद था। हालांकि स्कूल के गेट पर खून की छींटे दिखे, इससे पुलिस यह आभास लगा रही है कि हमले के दौरान खुद को बचाने के लिए प्रेम चंद्र ने स्कूल का गेट फांदने का प्रयास किया होगा। रोहित मिश्रा, एएसपी पश्चिमी ने बताया कि लखनऊ के गोमतीनगर के रहने वाले ओला कैब के चालक की हत्या गला रेतकर की गई है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Top Post Ad