suraj varta.in
आस्था धर्म डेस्क
आज गुरुवार 14 जुलाई 2022 है। जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं...
राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी।
*मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :*
अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। मातृ पक्ष के रिश्तेदारों के साथ आपका रिश्ता बिगड़ सकता है। आप महसूस करेंगे कि आपके दोस्त स्वभाव से बहुत सहयोगी हैं। जरूरतमंद को खाना खिलाएं। आज वाहन चलाते समय या सड़क पार करते समय बेहद सतर्क रहें।
*वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :*
वर्तमान की बातों को नजरअंदाज करके भविष्य से जुड़े विचारों में न खोएं। किसी व्यक्ति की बातों की वजह से मानसिक तकलीफ होगी, लेकिन खुद की गलती को समझना आवश्यक होगा। कंपनियों में काम कर रहे जातकों को शुभ फल की प्राप्ति होगी। कई मामलों में किस्मत सहयोग दे सकती है। कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
*मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :*
किसी भी काम को मना न करना आपका खास गुण है और इसी कारण चुनौतियों का सामना करने में आपको आनंद मिलता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। घर का वातावरण भी आज शांत और सामान्य रहेगा। परिवार के सदस्यों के साथ अधिक से अधिक समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। व्यापार में मुनाफा मिलने के योग हैं। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद नहीं सकते हैं।
*कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :*
आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता के अवसर हाथ लग सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यस्थल के दबाव व तनाव से आपको राहत मिलने और परिजनों के साथ बहुत अच्छा समय व्यतीत करने को मिल सकता है। अगर आप किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए बेहद फायदेमंद है। पाचन सम्बन्धी समस्या रह सकती है।
*सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :*
ऐसी संभावनाएं हैं कि घरेलू खर्चों में अचानक वृद्धि आपकी जेब पर कुछ बोझ डाल सकती है। क्रोध करने और गुस्से में आकर बोलने की आपकी आदत किसी को बुरी लग सकती है। मान-सम्मान का योग है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। किसी बड़ी समस्या का निराकरण होगा। खुद को चिंताओं से मुक्त करने के लिए आप अपने प्रियजनों के साथ कुछ समय बिता सकते हैं।
*कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :*
आप नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। आप किसी दोस्त से मदद मांग सकते हैं। सेहत ठीक बनी रहेगी। कुछ लोगों के साथ आपका मनमुटाव हो सकता है। व्यापारियों के लिए दिन शुभ रहेगा, लाभदायक समझौते मिलने के योग हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की सलाह आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगी। आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाने में सफल हो सकते हैं। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेंगे। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।
*तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :*
आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर जागरूक रहें। आपका आत्मविश्वास अच्छा रहेगा। आकस्मिक यात्राएं लाभकारी हो सकती हैं। अतीत की बातें भूलेंगे तभी भविष्य पर नजर जमा पाएंगे। संतान के संबंध मे सुखद समाचार मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। अपनी गरिमा को कायम रख पाएंगे। किसी भी तरह के विवाद से दूर रहें।
*वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :*
विरोधियों को निचा दिखाने में सफल रहेंगे। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। ईश्वर की आराधना में मन लगाएं। स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका है, ख्याल रखें। परिवार के मामलों में आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। घर में भाई-बहन की मदद करने से आपको अच्छा महसूस होगा। लवमेट के लिये आज का दिन शानदार रहेगा।
*धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :*
आकस्मिक खर्च तनाव का कारण बन सकता है। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। पारिवारिक दिन लगभग सामान्य रहेगा। कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला हल नहीं हो सकेगा। जो विद्यार्थी प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें है उनके लिए समय अनुकूल है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है।
*मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :*
महत्वपूर्ण कार्यों में लापरवाही न बरतें। आज का दिन सावधानी से गुजारेंगे तो बेहतर रहेगा। अपने प्लान या राज की बात किसी से शेयर न करें। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। बच्चों के भविष्य को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
*कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :*
जीवन की परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आप किसी भी काम में समझदारी दिखाएं। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। पारिवारिक परेशानियों का समाधान निकल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। परिवार में एक दूसरे के साथ आपसी सामंजस्य बेहतर होगा।
*मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :*
आज का दिन बेहतर है। आप हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यवसाय में उतार-चढ़ाव रह सकता है। किसी अनजान सख्श की दी गयी सलाह आपके काम आ सकती है। भाई-बहनों के साथ दिल की बात साझा करना चाहिए। शाम तक सभी काम अच्छे से निपट जायेंगे बेफिजूल की चिंता न करें।
*नोट:* आप अपनी समस्याओं के निदान के लिए-surajvarta के ज्योतिषाचार्य पंडित आनंद पाण्डेय के मोबाइल नंबर-99361 47150 पर संपर्क कर सकते हैं।
( *Note:* You can contact the astrologer of surajvarta Pandit Anand Pandey on mobile number-99361 47150 for the solution of your problems.)